फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mutation process in central market begin

Meerut News: सेंट्रल मार्केट में भू उपयोग परिवर्तन के बाद शुरू हुआ नामांतरण

Sun, 05 Apr 2026 03:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Mutation process in central market begin
मेरठ। सेंट्रल मार्केट में 80 भूखंड स्वामियों को शमन के आदेश जारी हुए हैं। इसके तहत भू उपयोग परिवर्तन और नामांतरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। व्यापारियों को निर्माण के सामने दस फुट जगह खाली छोड़नी होगी। उन्हें व्यावसायिक गतिविधियों के लिए 36 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर शुल्क देना होगा। अब तक 60 करोड़ रुपये से अधिक शुल्क जमा हो चुका है। संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि यह प्रक्रिया शासन के निर्देश पर शुरू हुई है। वास्तुविद नियोजक ने व्यावसायिक व मिश्रित उपयोग के लिए सशर्त अनुमति दी है। एक भवन का नामांतरण मधु गर्ग से अशोक व राजेश माहेश्वरी के पक्ष में हुआ है। इस तरह के मामलों में 30 दिन के भीतर आपत्ति मांगी गई है। आपत्ति के बाद नामांतरण प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed