फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muslim youth caught with a woman, handed over to police

महिला के साथ मुस्लिम युवक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Fri, 09 May 2025 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Muslim youth caught with a woman, handed over to police
मुसलिम व्यक्ति के साथ हिंदू महिला के पकडे जाने पर थाने पहुंचे विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता। (
मवाना। दूसरे समुदाय का शादीशुदा व्यक्ति शादी का झांसा देकर विवाहिता को बहका फुसलाकर ले आया। किराए पर मकान तलाशने के दौरान इसकी जानकारी विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने पुलिस को बुला लिया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। जिसमें आरोपी व्यक्ति का शांति भंग में चालान कर दिया और महिला को नारी निकेतन भेज दिया। महिला ने बताया कि छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

दिल्ली के उत्तम नगर निवासी महिला को दूसरे समुदाय का अहमद नामक व्यक्ति को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले आया। बुधवार देर रात दोनों मवाना में परीक्षितगढ़ स्टैंड पर थे। हिंदू महिला के साथ मुस्लिम व्यक्ति के होने की सूचना विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं तक पहुंची तो वह लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसका अहमद से छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। अहमद उसके घर के सामने ही ढाबे पर रोटी बनाने का कार्य करता है। उसे पता था कि जिससे वह प्रेम करती है, वह दूसरे समुदाय से है। अहमद ने बताया था कि उसका पत्नी से झगड़ा चल रहा है। शादी करने की बात कहकर वह उसे लेकर आया था। अहमद ने अपने आपको मवाना के पास के गांव का रहने वाला बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एक दिन सड़क पर गुजारा। दूसरे दिन अहमद अपने दोस्त के यहां ले गया, जहां वह रुके। तीसरे दिन किराए के लिए कमरा तलाश रहे थे। वहीं, अहमद की पत्नी को जानकारी होने पर वह भी तहसील पहुंच गई। पुलिस ने महिला के परिजनों को जानकारी दी, लेकिन परिजनों ने आने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने अहमद का शांति भंग में चालान कर दिया और महिला को नारी निकेतन भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि महिला अपनी मर्जी से व्यक्ति के साथ आई थी। बस स्टैंड पर दोनों के मध्य झगड़ा हो रहा था। बताया कि महिला के पहले पति की मौत हो चुकी है और दूसरे पति को भी छोड़ चुकी है। विहिप व बजरंग दल के जिलाध्यक्ष सुभाष गाब्बा, गौरव गुर्जर, सचिन कौशिक, सचिन मोतला, कुलदीप खटीक, संदीप खटीक, आदित्य छाबडा, विनोद गुप्ता और गौरव लाला आदि रहे। चालान के बाद अहमद को एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed