फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muslim women is protest continue against CAA in deoband of Saharanpur city

देवबंद में सीएए के खिलाफ 50वें दिन तक धरना जारी, मुस्लिम महिलाओं ने पीछे नहीं हटाए कदम

Mon, 16 Mar 2020 09:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 16 Mar 2020 09:25 PM IST
सार

देवबंद में 50वें दिन तक भी सीएए के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहा। मुस्लिम महिलाओं ने कदम पीछे नहीं हटाए।

विज्ञापन
Muslim women is protest continue against CAA in deoband of Saharanpur city
धरना प्रदर्शन करतीं मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के देवबंद में मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी के बैनर तले चल रहा सीएए विरोधी धरना प्रदर्शन 50वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी महिलाओं ने पचास दिन पूरे होने पर कहा कि इस दौरान न जाने कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कदम पीछे नहीं हटाए। उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार सीएए को वापस नहीं ले लेती। 

विज्ञापन


ईदगाह मैदान में देवबंद सत्याग्रह के नाम से चल रहे आंदोलन में लखनऊ से पहुंचीं जन महिला समिति की अध्यक्ष सरोज वर्मा ने कहा कि सीएए के विरोध में देशभर में चल रहे आंदोलन जनता को संविधान के प्रति जागरूक करने का माध्यम बन चुके हैं। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह जनता की आवाज को सुने और समस्या का समाधान निकाले। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएए के विरोध में धरना जारी, पूर्व विधायक और तीन पत्रकार समेत 40 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मधु गर्ग ने कहा कि राजनीति के तहत इन आंदोलनों को धार्मिक रूप दिया जा रहा है, जबकि सब जानते हैं कि इनमें सर्वधर्म के लोग शामिल हो रहे हैं, साथ ही इससे यह भी साबित हो जाता है कि यहां के नागरिकों के लिए देश और संविधान से बड़ा कोई नहीं है। 

इसके अलावा मुंबई से आईं समाजसेवी आयशा और महफूजा ने संयुक्त रूप से कहा कि देवबंद सत्याग्रह महिला शक्ति का जीता जागता सबूत है और संविधान की रक्षा के लिए शुरू किए गए यह आंदोलन भविष्य में इतिहास का हिस्सा बनेंगे। जैनब अरशी ने कहा कि सरकार को देश की जनता की आवाज सुननी पड़ेगी और काले कानून को वापस लेना पड़ेगा। अरशी अंसारी आदि ने भी विचार रखे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed