फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muslim women are protest against CAA NPR NRC in deoband of Saharanpur

देवबंद से उठीं महिलाओं की आवाज, नहीं चाहिए देश को हिंदू-मुस्लिम में बांटने वाली सरकार

Tue, 28 Jan 2020 02:42 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Jan 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Muslim women are protest against CAA NPR NRC in deoband of Saharanpur
धरना-प्रदर्शन करतीं मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद के देवबंद में नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और संभावित एनआरसी को लेकर मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी के बैनर तले ईदगाह मैदान में महिलाओं ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। सीएए को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि पर्दे में रहने वाली महिलाएं भी आवाज बुलंद कर सकती हैं। जब तक यह काला कानून वापस नहीं होगा, चैन से नहीं बैठेंगी। हमें हिंदू-मुस्लिम में बांटने वाली सरकार नहीं चाहिए। देर रात 11 बजे तक धरना जारी था और महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। 

विज्ञापन


सोमवार दोपहर बड़ी संख्या में महिलाएं सरसटा बाजार से नारेबाजी करते हुईं ईदगाह मैदान पहुंचीं। राष्ट्रगान से कार्यक्रम शुरू किया गया। कमेटी की अध्यक्ष आमना रोशी और अंबर नंबरदार ने कहा कि हम हिंदुस्तानी महिलाएं हिजाब में रहकर भी आवाज बुलंद रखने की ताकत रखती हैं। इस सरकार ने पर्दे में रहने वाली औरतों को भी सड़क पर आकर प्रदर्शन करने को मजबूर कर दिया है। हुमा कुरैशी, उजमा उस्मानी और डेजी शागिल ने कहा कि जब आप हमें कागज पूरे न होने पर भारतीय नहीं मानते, तो हम भी आपको प्रधानमंत्री नहीं मानते। गृहमंत्री अमित शाह के सीएए पर एक इंच पीछे नहीं हटने वाले बयान पर कहा कि हम हिंदुस्तानी औरतें हैं, आधा इंच भी पीछे नहीं हटेंगी। हमें हिंदू-मुस्लिमों में बांटने वाली सरकार नहीं चाहिए। आसाम का जिक्र करते हुए कहा कि सदियों से उनके पुरखे वहां रहते आए, लेकिन सरकार के इशारे पर 19 लाख लोग एक झटके में विदेशी हो गए। डिटेंशन सेंटर में जाकर मरने के बजाए पुलिस की गोली खाकर मरना मंजूर होगा। धरने का संचालन जुहा हुसैन और सलमा अहसन ने किया। 
विज्ञापन


‘मर्द रजाई में, औरतें सड़कों पर’ वाले बयान पर भड़कीं
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘मर्द रजाई में, औरतें सड़कों पर’ वाले बयान पर महिलाएं नाराज नजर आईं। उनका कहना था कि सीएम को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था, इसकी वे निंदा करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Muslim women are protest against CAA NPR NRC in deoband of Saharanpur
देवबंद में महिलाओं का प्रदर्शन जारी - फोटो : अमर उजाला

बारिश में छतरी लेकर बैठी रहीं महिलाएं 
मौसम खराब होने के बावजूद ईदगाह मैदान में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। बारिश होने पर उठने के बजाय छतरिएं खोलकर बैठी रहीं। वहीं इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पीएसी, कई थानों का फोर्स और खुफिया विभाग सतर्क रहा।

सांसद फजलुर्रहमान भी पहुंचे 
महिलाओं के धरना प्रदर्शन के दौरान बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र नेता हमजा मसूद भी ईदगाह मैदान पहुंचे। पूर्व विधायक माविया अली, मलिक मोआज्जम, पूर्व राज्यमंत्री कारी राव साजिद, हैदर अली, समीन निजामी आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed