फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muslim society should not spend wastefully in marriage

Meerut News: मुस्लिम समाज शादी में न करें फिजूलखर्ची

Fri, 06 Dec 2024 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Muslim society should not spend wastefully in marriage
लावड़। जामा मस्जिद में मदरसा अहसानुल उलूम का जलसा दस्तारबंदी आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने शिरकत की। कार्यक्रम में हाफिज ए कुरान हुए 15 बच्चों की दस्तारबंदी की गई। मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने दहेज, गैर सरई रस्मों समेत विभिन्न सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की अपील की। कहा कि मुस्लिम समाज हल्दी, मेहंदी की रस्म पर फिजूलखर्ची न करें। समाज में दहेज प्रथा लगातार बढ़ती जा रही है। इससे गरीब घर की लड़कियों की शादियों में दिक्कतें आ रही हैं। सुन्नत के हिसाब से सादगी के साथ शादियां होनी चाहिएं। जामा मस्जिद के इमाम व मदरसे के मोहतमिम मुफ्ती नईमुद्दीन ने बताया कि मदरसे में बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed