फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muslim families are making sculptures of Hindu deities in Saharanpur

मुस्लिम परिवार ने पेश की अनूठी मिसाल, कई दशकों से बना रहे हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां

Mon, 05 Nov 2018 04:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 05 Nov 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
Muslim families are making sculptures of Hindu deities in Saharanpur
मूर्तियां बनाता मुस्लिम परिवार - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर में दीपावली के त्योहार पर कई मुस्लिम परिवार देवी-देवताओं की मूर्तियों को ढांचे में ढालने का काम कर रहे हैं। ये मूर्तियां पुरानी धातुओं को गलाकर तैयार की जा रही है। 

विज्ञापन


मूल रूप से आंध्र प्रदेश के निवासी उस्मान, पत्नी ताजूल, ताजूद्दीन अहमद का परिवार गली मोहल्ले में घूमते हुए पुरानी धातुओें को मौके पर ही गलाकर देवी देवताओं की मूर्तियां बना रहे हैं। इस एवज में कुछ शुल्क लेते हैं। बड़ी संख्या में हिंदू परिवार दीपावली के त्योहार में लक्ष्मी, गणेश, हनुमान आदि देवी देवताओं की मूर्तियों को बनवा रहे है।

विज्ञापन

इस संबंध में ताजुद्दीन अहमद ने बताया कि उनके बड़े भी इसी कार्य को करते आए है। अब वह भी उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कला से वह अपने परिवार में खर्चा चलाते हैं। प्रतिदिन पांच सौ से लेकर एक हजार रुपये तक कमा लेते हैं। इस काम में उनकी पत्नी भी हाथ बटाती है। 

वहीं उन्होंने कहा कि हिंदुओं के त्योहार के मौके पर उनको काम अधिक मिलता है। जैसे दीपावली, हनुमान जयंती, दशहरा, रामनवमी, दुर्गा अष्टमी पर हिंदू परिवार उनसे अपने देवी देवताओं की मूर्तियों को बनवाते है। एक मूर्ति में आधे से एक घंटा लगता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed