फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muslim community paid tribute to the tourists killed in the terrorist attack

आतंकी हमले में मरे पर्यटकों को मुस्लिम समाज ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 24 Apr 2025 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Muslim community paid tribute to the tourists killed in the terrorist attack
सरधना। नगर में कस्बा चौकी चौराहे पर पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकालते मु​स्लिम
सरधना। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समुदाय भी उतर गया है। समाज के लोगों ने कड़े शब्दों में हमले की निंदा करते हुए बुधवार शाम कस्बा चौकी चौराहे पर विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही कैंडल जलाकर आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जघन्य हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की। साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। भारत सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला लिए जाने की मांग की। आतंकी हमले का विरोध करते हुए पीड़ितों के प्रति अपनी सहानुभूति दिखाते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि पहलगाम में इंसानियत पर हमला किया गया है। इसके बाद सभी ने कैंडल जलाकर व दो मिनट का मौन धारण कर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर समर कुरैशी, ऐनुद्दीन शाह, नईम प्रधान, हाफिज मोबीन, जीशान कुरैशी, आशिक अली, हाजी चांद, अशरफ गुर्जर, जावेद सईद, रिहान मलिक, जियाउर्रहमान, शान कुरैशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed