फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muskan Som selected for National Athletics Competition

Meerut News: मुस्कान सोम का राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन

Tue, 04 Nov 2025 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Muskan Som selected for National Athletics Competition
सरधना। जनता इंटर कॉलेज खेड़ा की छात्रा मुस्कान सोम पुत्री योगेंद्र सिंह ने प्रयागराज में आयोजित 69वीं प्रदेशीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। मुस्कान ने अंडर-19 सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर हर्डल दौड़ और 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। रिले दौड़ में उन्होंने अपनी टीम के साथ मात्र 47.6 सेकेंड में दूरी पूरी कर प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान पाया। उनकी इस उपलब्धि पर मुस्कान का चयन भिवानी हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय की छात्रा खुशी सोम पुत्री बिट्टू ने अंडर-14 वर्ग में गोला फेंक और डिस्कस थ्रो में सराहनीय प्रदर्शन किया। मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित कर प्रधानाचार्य अमर सिंह ने छात्राओं और उनके कोच विनय कुमार सैनी को सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, क्षेत्रीय खेल सचिव सुधीर त्यागी ने छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर डाॅ. वीर बहादुर सिंह, ओमपाल सिंह, अमित कुमार, मुनिराम यादव, यशपाल सिंह व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन अरविंद कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed