फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muskan and Sahil started crying for bail and met the senior jail superintendent

जमानत के लिए रोने लगे मुस्कान-साहिल, वरिष्ठ जेल अधीक्षक से मिले

Thu, 01 May 2025 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Muskan and Sahil started crying for bail and met the senior jail superintendent
मेरठ। सौरभ की हत्या के मामले में जेल में बंद पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई नहीं हुई। जमानत याचिका पर एक मई को सुनवाई होगी। हत्या के मामले में नौ मई को सुनवाई होगी। बुधवार को मुस्कान और साहिल वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा से मुलाकात की और जल्द से जमानत कराने की मांग की। इस दौरान मुस्कान और साहिल रो पड़े। जेल अधीक्षक ने इस संबंध में सरकारी अधिवक्ता से बात करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

मुस्कान ने तीन मार्च को अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने शव के टुकड़े करने के बाद नीले ड्रम में डालकर सीमेंट का घोल डालकर जमा दिया था। हत्या के बाद दोनों हत्यारोपी शिमला और मनाली में घूमने गए थे। पुलिस ने इस मामले में साहिल और मुस्कान को गिरफ्तार किया था। दोनों को 19 मार्च को कोर्ट में पेश किया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। बुधवार को वरिष्ठ जेल अधीक्षक से मिलने मुस्कान दो अन्य महिला बंदियों के साथ पहुंची। वह हाथ जोड़कर खड़ी हो गई और रोने लगी। बोली हमारी जमानत करा दो। जमानत के लिए साहिल ने भी रोते हुए जेल अधीक्षक से मुलाकात की। वरिष्ठ जेल अधीक्षक का कहना है कि जेल मैनुअल के अनुसार उनको सरकारी अधिवक्ता मुहैया करा दिया गया है। सरकारी अधिवक्ता ही जमानत के लिए कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed