फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mushroom cultivation is beneficial for farmers

Meerut News: किसानों के लिए लाभकारी है मशरूम उत्पादन खेती

Thu, 27 Feb 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Mushroom cultivation is beneficial for farmers
मोदीपुरम। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार को मशरूम अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र पर सात दिवसीय मशरुम एवं बीज उत्पादन विषय पर प्रशिक्षण शुरू किया गया। वैज्ञानिकों ने कहा कि मशरूम उत्पादन खेती किसानों के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक शोध प्रो कमल खिलाड़ी प्रो. आरएस सेंगर निदेशक ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट और कार्यक्रम के संयोजक प्रो गोपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. गोपाल सिंह ने कहा कि यह सात दिवसीय प्रशिक्षण 25 फरवरी से लेकर 4 मार्च 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में मशरूम बीज तथा औषधि मशरूम उत्पादन की तकनीक जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रयोगात्मक कार्य कराए जाएंगे। जिससे सभी लोग अपने हाथ से तकनीकी को देखकर और अपना कर आसानी से मशरूम के बीज तथा मशरूम का उत्पादन कर सके। प्रशिक्षण के बाद फसल चक्र को अपनाकर पूरे वर्ष मशरूम का उत्पादन कर सके। प्रो. आरएस सेंगर ने कहा मशरूम प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ है। इसकी उपयोगिता को देखकर अधिक से अधिक लोगों को इसका उत्पादन प्रारंभ करना चाहिए। जिससे उनकी आय में वृद्धि हो। प्रशिक्षण में विभिन्न जिलों से आए हुए 30 छात्र छात्राएं एवं महिला कृषकों ने भाग लिया। रोहित कुमार, क्षितिज कुमार, प्रिंस, अक्षय सिंह वैश्वी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed