फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder report filed in case of Ayat's death

Meerut News: अयात की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 17 Apr 2023 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 17 Apr 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Murder report filed in case of Ayat's death
मेरठ/जानीखुर्द। बहरामपुर गांव में जंगल में मिली दो वर्षीय मासूम अयात की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को शक के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अयात घर से पांच सौ मीटर दूर खेत में कैसे पहुंची, इसको लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ग्रामीणों से भी जानकारी ले रही है।
विज्ञापन

बहरामपुर निवासी मोहसिन साइकिल पर फेरी लगाकर चूर्ण बेचने का काम करता है। शुक्रवार दोपहर को मोहसिन की छह बेटियों में छोटी अयात घर के बाहर से खेलते हुए गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। रात को परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। शनिवार को अयात का शव करीब पांच सौ मीटर दूर खेत में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला, मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया। मौत का कारण जानने के लिए बिसरा जांच के लिए लैब भेजा गया है। जानी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रविवार को पुलिस ने अयात के घर के आसपास के लोगों और दुकानदारों से भी पूछताछ की। अयात को आखिर खेत में कौन ले गया, इसकी जांच के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई क्लू नहीं मिला है कि अयात खेत में इतनी दूर कैसे गई। गांव के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed