मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी में पावरलूम कारोबारी शहजाद की मौत पुलिस के लिए पहेली बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि शहजाद ने खुदकुशी की है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि मौत गला कटने की वजह से हुई है। इसके बाद पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच में जुट गई है।
2 of 4
विलाप करती महिलाएं
- फोटो : Amar Ujala
शहजाद का शव कमरे में पंखे पर फंदे पर लटका मिला। कमरे के दरवाजे की कुंडी खुली थी। परिजनों ने शव लटका देखा तो उसे नीचे उतारा। गले पर धारदार हथियार के निशान मिले। आशंका जताई जाने लगी कि हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया है, लेकिन परिजनों ने खुदकुशी की तहरीर पुलिस को दी।
3 of 4
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : Amar Ujala
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत गला कटने की वजह से आई। इसके बाद पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच में जुट गई। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि शहजाद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि गला कटने से उसकी मौत हुई है। परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी थी, इसे हत्या के मुकदमे में तरमीम किया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
4 of 4
Meerut Police
- फोटो : Amar Ujala
चार वर्ष पूर्व हुआ था निकाह
शहजाद का निकाह चार वर्ष पूर्व किला परीक्षितगढ़ के गांव खजूरी निवासी युवती से हुआ था। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। शहजाद के पिता इनाम की मौत हो चुकी है। इसके अलावा परिवार में मां, छोटी बहन गुलशन, छोटा भाई अकरम है। पोस्टमार्टम के बाद फतेहउल्लापुर के पास अंसारी कब्रिस्तान में शव सुपुर्द-ए-खाक किया गया। परिजनों के मुताबिक शहजाद अवसाद में था और मानसिक रूप से अस्वस्थ था।