फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of young man with bricks and sharp weapon

मेरठ: ईंट-पत्थर एवं धारदार हथियार से युवक की हत्या

Tue, 07 Jul 2020 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
murder of young man with bricks and sharp weapon
Dead Body

मेरठ से सटे सरधना में पुलिस ने मिलक गांव निवासी दीपक की हत्या में सोमवार को गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उसके पिता का आरोप है कि हत्या ईंट-पत्थर एवं धारदार हथियार से प्रहार करके की गई है। उधर, दीपक के शव का सैंपल कोविड 19 जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि जांच रिपोर्ट नहीं आने की वजह से शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

विज्ञापन


मिलक गांव निवासी हरपाल पुत्र कमल सिंह ने अपने 19 वर्षीय पुत्र दीपक की गांव के ही चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बीती तीन जुलाई की पूर्वाह्न करीब 11 बजे उसके पुत्र दीपक के मोबाइल पर कॉल आई। इसके बाद वह घर से चला गया।
विज्ञापन


परिजनों को पता चला कि उनके बेटे की गांव के ही चार लोगों ने ईंट-पत्थर एवं धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी। हरपाल ने बताया कि मनिकांत पुत्र राज, सोनू पुत्र शेर सिंह, रण सिंह उर्फ लहरी पुत्र अनिल, गौरव पुत्र अजय आदि ने उसे कहा था कि यदि तू सोनू के घर गया तो तुझे एवं तेरे इकलौते पुत्र की हत्या कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस समय उसे धमकी दी गई वहां गांव के अन्य लोग भी मौजूद थे। इसके बाद उसके पुत्र की हत्या कर दी गई। जिसमें पुलिस ने तहरीर के आधार पर मणिकांत, सोनू, रणसिंह एवं गौरव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, चिकित्सकों ने दीपक के शव का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा।


सोमवार सायं तक जांच रिपोर्ट नहीं आने की वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। उधर, सीओ जितेंद्र सरगम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौत की वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed