फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of young man in Bijnor and huge conflict took place and police force deployed

बिजनौर में हत्या के बाद बवाल, वाहनों में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी, फोर्स तैनात

Fri, 19 Oct 2018 08:21 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 19 Oct 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
Murder of young man in Bijnor and huge conflict took place and police force deployed
आग बुझाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में बिजनौर के नींदडू गांव में गुरुवार की रात रियासत की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद रातभर खूब बवाल हुआ। लोगों ने जाम लगाकर हंगामा किया, वाहनों में आग लगाई और दो बसों के शीशे तोड़ डाले। हत्या की रिपोर्ट में नामजद पांच में से तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। चौकी पर तैनात दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए स्टाफ को हटा दिया है। वहीं, मृतक के तहेरे भाई नजाकत हुसैन (55) की भी हार्टअटैक से मौत हो गई है। गांव में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


गांव में करीब 25 करोड़ रुपये की जमीन पर विवाद को लेकर यह बवाल हुआ। जिसे बिजनौर के प्रॉपर्टी डीलर अनुज मलिक, जिला पंचायत सदस्य चमन सिंह और नासिर जलील ने खरीदा था, लेकिन कब्जा दूसरे पक्ष का था और कोर्ट में विचाराधीन है। 15 सितंबर को राजस्व विभाग ने खरीददारों को कब्जा दिला दिया था। कुछ लोग इस पर डिग्री कालेज बनाने की बात कह रहे थे। दूसरे पक्ष द्वारा जमीन पर प्लाट काटे जा रहे थे। ये लोग रात में फायरिंग करके दहशत फैलाते थे। फायरिंग का विरोध करने पर रियासत की गुरुवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। लोगों ने नूरपुर राज्य मार्ग के अंथाई शेख-मनकुआं चौराहे पर शव रखकर गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

 
कई वाहन व ट्रैक्टरों में आग लगा दी गई तथा रोडवेज की दो खाली बसों के शीशे तोड़ डाले। विवादित भूखंड में बने कक्ष को ध्वस्त कर दिया। रात पौने दस बजे डीएम, एसपी फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों को समझाया। प्रशासन के वादे पर लोगों ने रात दो बजे जाम खोल दिया। लोगों ने सत्ताधारी एक नेता के खिलाफ खूब नारेबाजी की। अनुज मलिक, चमन सिंह के अलावा नींदड़ू निवासी नजाकत, नासिर जलील व शेरकोट निवासी इस्लामुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, बाकी स्टाफ हटाया
एसपी उमेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार की संदिगध भूमिका को देख उन्हे लाइन हाजिर कर दिया है। वहां तैनात बाकी स्टाफ को भी हटा दिया है। 

सपा विधायक व पूर्व मंत्री भी पहुंचे गांव 
नींदडू में विवादित भूमि को लेकर हुए हत्याकांड में नूरपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक नईमुल हसन, पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान व पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी आदि गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने डीएम अटल कुमार राय और एसपी उमेश कुमार से वार्ता कर आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा उन्होंने ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करने को कहा। 

मृतक के गले में लगी गोली
रियासत की हत्या 315 बोर के तमंचे से गोली मारकर की गई है। गोली उसके गले में बाई ओर लगी है। पोस्टमार्टम रिपेार्ट में इस बात की पुष्टि हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed