फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन लोगों की हत्या: भाई बना था प्यार में रोड़ा, जमीन के टुकड़े पर भी थी नजर, ये बोली बहन अलका व उसका प्रेमी

Sun, 05 Apr 2026 10:35 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 05 Apr 2026 10:35 AM IST
सार

Meerut News: यूपी के मेरठ स्थित दौराला में शराब पीने के बाद बाबूराम प्रजापति, जितेंद्र कश्यप व अंकित उर्फ दौलत की मौत हो गई। पहले सभी को लगा कि शराब मौत की वजह है। मगर जांच में सामने आया कि शराब में जहर मिलाकर दिया गया था। 

विज्ञापन
Murder of three people: Brother was a hindrance in love, also had an eye on a piece of land, this said sister
मेरठ में शराब कांड - फोटो : अमर उजाला
दौराला में तीन लोगों मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि स्पेलर संचालक बाबूराम प्रजापति, जितेंद्र कश्यप व अंकित उर्फ दौलत की मौत शराब पीने से नहीं हुई, बल्कि एक सोची-समझी हत्या थी। अंकित उर्फ दौलत की सगी बहन अलका ने ही अपने प्रेमी पवन उर्फ पोली के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। पुलिस ने अलका और उसके प्रेमी पवन को हिरासत में ले लिया है। कड़ी पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

 
Murder of three people: Brother was a hindrance in love, also had an eye on a piece of land, this said sister
हत्यारोपी अलका और तीनों मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच में सामने आया है कि अंकित की बहन अलका का गांव के ही पवन उर्फ पोली के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अंकित इस रिश्ते का विरोध करता था जो अलका और पवन की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बना हुआ था। इसके अलावा अलका की नजर अंकित के हिस्से की जमीन पर भी थी। प्रेमी युगल ने योजना बनाई थी कि अंकित को रास्ते से हटाकर वे शादी कर लेंगे और जमीन बेचकर ऐश करेंगे।
Murder of three people: Brother was a hindrance in love, also had an eye on a piece of land, this said sister
शराब के खाली पव्वे, जिनमें जहर मिलाया गया। - फोटो : अमर उजाला
एक की हत्या की योजना में तीन की गई जान
अलका और पवन ने अंकित को ठिकाने लगाने के लिए बेहद शातिराना तरीका अपनाया। उन्हें पता था कि अंकित शराब पीता है इसलिए उन्होंने घर में रखी शराब में जहर मिला दिया। अलका को डर था कि अगर अंकित अकेला मरता है तो शक की सुई उस पर घूम सकती है। इसलिए उसने शराब में जहर मिलाया ताकि यह एक सामान्य जहरीली शराब का मामला लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder of three people: Brother was a hindrance in love, also had an eye on a piece of land, this said sister
गांव में किया अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला
अनजाने में अंकित वही जहरीली शराब लेकर अपने दोस्त बाबूराम के स्पेलर पर पहुंच गया। वहां अंकित के साथ बाबूराम और जितेंद्र ने भी वही शराब पी ली जिससे चंद मिनटों में तीनों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
विज्ञापन
Murder of three people: Brother was a hindrance in love, also had an eye on a piece of land, this said sister
गांव पहुंच डा. संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस हिरासत में प्रेमी युगल, कबूला जुर्म
यह शराब देशी ठेके से आई थी, इसकी जानकारी लगने पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों में खलबली मच गई थी। डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय और फिर एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। रातभर पुलिस प्रशासन, आबकारी विभाग द्वारा जांच कराई जा रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed