फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of old woman and her servant

वृद्ध महिला और उसके नौकर की हत्या

Wed, 09 Mar 2022 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
murder of old woman and her servant
बिजनौर। वृद्ध महिला और उसके नौकर की हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर में ही अलग-अलग चारपाई पर पड़े मिले। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव बिलाई में 65 वर्षीय चंद्रकला घर में अकेली रहती थी। मंगलवार को उसका नौकर अमर सिंह उम्र 75 वर्ष भी घर में ही था। देर शाम महिला और उसके नौकर का शव घर में ही पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सीओ सिटी को कुलदीप गुप्ता और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। देर शाम पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि वृद्ध महिला और उसके नौकर की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि पड़ताल जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मौत किस वजह से हुई।

पुलिस के अनुसार चंद्रकला के पति कल्याण सिंह की लगभग सात वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। उसका कोई बेटा नहीं था। सिर्फ एक मुंहबोली बेटी है, जिसकी शादी कल्याण सिंह ने ही कर दी थी। तभी से चंद्रकला घर में अकेली ही रहती थी। मंगलवार की देर शाम चंद्रकला और उनके यहां नौकरी करने वाले अमर सिंह का शव भी चंद्रकला के ही घर में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि चंद्रकला के नाम पर करीब 8 से 9 बीघा जमीन है। गांव के लोगों को आशंका है कि जमीन के लिए हत्या की गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed