फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of Harsha in Muzaffarnagar, and he wanted to be admitted to the army

सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहता था हर्ष, लाश देख उड़े ग्रामीणों के होश

Thu, 02 Aug 2018 08:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 02 Aug 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
Murder of Harsha in Muzaffarnagar, and he wanted to be admitted to the army
पुलिस से बहस करती मृतक की मां - फोटो : अमर उजाला

हर्ष होनहार छात्र था। पिछले सत्र में उसने हाईस्कूल पास की थी। स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभा के दम पर उसने नेपाल तक खेलकर कामयाबी पाई। वह सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहता था। अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। जहां गांव सैदपुर कलां के छात्र की अगवा कर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के विरोध में परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए करीब तीन घंटे तक चरथावल-रोहाना मार्ग जाम कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। एसडीएम सदर और सीओ सदर ने गमजदा परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुदान दिलवाने और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का भरोसा देकर जाम खुलवाया। छात्र की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की स्टोरी को भी खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन

     
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर कलां निवासी हर्ष (16) पुत्र दीपक पिछले आठ महीने से सेना में भर्ती के लिए साथियों के साथ नियमित दौड़ लगाता था। वह कक्षा 11 का छात्र था। 30 जुलाई की शाम को करीब 4:20 बजे दौड़ लगाने के दौरान अलावलपुर चौकी के निकट हैंडपंप पर पानी पीने की बात कहते हुए भाई छोटू को मोबाइल फोन थमा दिया। उसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। परिजनों ने पुलिस को उसके लापता होने की तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Murder of Harsha in Muzaffarnagar, and he wanted to be admitted to the army
पुलिस को जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद परिजनों ने खुद ही लापता की तलाश में जंगलों की खाक छानी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे घास काटने वाली महिलाओं की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी, तो सन्न रह गईं। यह खबर आसपास इलाके में आग की तरह फैल गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकाला। सूचना पर परिजन भी आ गए। शव की पहचान परिजनों ने हर्ष के रूप में की। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सुबह करीब 11 बजे भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जाम लगाकर प्रशासन विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। रोहाना-मुख्यमार्ग पर जाम लगाने के बाद जिले से सीओ सदर, एसडीएम सदर, छपार, तितावी से फोर्स मौके पर पहुंच गई। मृतक की मॉ ममतेश ने बेटे की हत्या के पीछे पुलिस पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। सीओ रिजवान अहमद ने महकमे पर आरोप के बाद खुद खेद जताते हुए गुस्साए लोगों को शांत किया। 

वहीं एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र ने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री बीमा सहायता ये अनुदान दिलाने के लिए मौके पर लेखपाल को रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद दोपहर में करीब दो बजे जाम खुला, तब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जाम के कारण दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर वाहन जाम में फंस गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed