फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of former councilor's daughter-in-law in Meerut, accused husband and father-in-law absconding

मेरठ के टीपीनगर में पूर्व सभासद की पुत्रवधु की हत्या, फांसी पर लटका मिला शव, आरोपी पति व ससुर फरार

Sat, 02 May 2020 05:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 May 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Murder of former councilor's daughter-in-law in Meerut, accused husband and father-in-law absconding
पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव - फोटो : amar ujala
मेरठ के टीपीनगर थानाक्षेत्र में शनिवार को पूर्व सभासद की पुत्रवधु की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। विवाहिता का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं विवाहिता के मायके वालों ने ससुर और पति पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पति व ससुर दोनों ही मौके से फरार हैं मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टीपीनगर थानाक्षेत्र में शनिवार को रोहटा रोड स्थित सरस्वती विहार निवासी पूर्व सभासद राजू के बेटे आशीष की पत्नी का शव पंखे से लटका मिला। आसपास के लोगों को विवाहिता की हत्या की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता का शव नीचे उतारा। बेड के नजदीक ही एक कुर्सी भी पड़ी मिली है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विवाहितों के मायके वालों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने पति और ससुर पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed