{"_id":"68d4b3cefad7e4106a0ee7f3","slug":"murder-of-an-elderly-person-aashiq-ali-got-so-punched-on-the-chest-he-became-dizzy-and-lost-his-life-2025-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की हत्या: छाती पर ऐसा घूंसा मारा, चक्कर खाकर गिरे आशिक अली और निकल गए प्राण, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग की हत्या: छाती पर ऐसा घूंसा मारा, चक्कर खाकर गिरे आशिक अली और निकल गए प्राण, जानें पूरा मामला
Thu, 25 Sep 2025 08:45 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 25 Sep 2025 08:45 AM IST
सार
Meerut News: लिसाड़ी गेट में बुजुर्ग आशिक अली के पोते का उसके बिजनेस पार्टनर से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बीचबचाव कराने में बुजुर्ग की जान चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह रुपयों के लेनदेन के विवाद में 65 वर्षीय आशिक अली के घर पर आरोपियों ने हमला कर दिया था। इसी बीच हमले के दौरान पोते को बचाने आए बुजुर्ग को आरोपियों ने घूंसा मार दिया। बुजुर्ग बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले इसलिए विसरा सुरक्षित कर रख लिया है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
श्याम नगर निवासी आशिक अली अपने परिवार के साथ रहते हैं। आशिक का पोता मुशीर व अशरफ का बेटा शावेज एक साथ चावल का व्यापार करते थे लेकिन कुछ दिन पूर्व दोनों में रुपयों को लेकर विवाद हो गया था। इसको लेकर दोनों में काफी समय से झगड़ा चल रहा था। आरोप है की बुधवार सुबह अशरफ का परिवार गाली- गलौज करते हुए आशिक के घर पंहुचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने आरोपियों की बात का विरोध किया। इसी बीच दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। शोर सुनकर आशिक बाहर आए ओर बीच बचाव करने लगे। पुलिस के अनुसार बीच-बचाव करते हुए आरोपियों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट करते हुए उनकी छाती में मुक्का मार दिया। इसके बाद बुजुर्ग चक्कर खाकर नीचे गिर गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बुजुर्ग की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पक्ष के लोग मौके से भाग गए। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। शरीर पर भारी कोई चोट के निशान नहीं है।