फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of a young man in Meerut: The accused carried the body from the hotel on their shoulders

मेरठ में युवक की हत्या: होटल से शव कंधे पर लादकर ले गए आरोपी, सीसीटीवी कैमरे में कैद... ये था पेशाब कांड

Wed, 27 Nov 2024 12:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 27 Nov 2024 12:11 PM IST
सार

ऋतिक, युवराज व रोहित नाम के युवक के साथ होटल पहुंचा था। युवराज ने अपना आधार कार्ड देकर कमरा बुक कराया था। कुछ देर बाद एक युवक के साथ बाइक पर ऋतिक होटल पहुंचा था। 

विज्ञापन
Murder of a young man in Meerut: The accused carried the body from the hotel on their shoulders
ऋतिक को कंधे पर ले जाता आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गढ़ रोड स्थित होटल अभिनंदन से सोमवार देर रात ऋतिक का शव कंधे पर लादकर ले जाते आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। होटल के कमरे में क्या हुआ, इसकी जांच पुलिस कर रही है। कमरे से शराब की बोतलें और छोले-कुलचे आदि सामान मिला है। होटल के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर पुलिस ने कब्जे में ले ली है। ऋतिक सपा के जिला कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह का भतीजा है।
विज्ञापन

Murder of a young man in Meerut: The accused carried the body from the hotel on their shoulders
गढ़ रोड स्थित होटल लाभमहल। - फोटो : अमर उजाला
होटल संचालक गौरव के मुताबिक सोमवार शाम करीब 6:10 बजे युवराज व रोहित नाम के युवक होटल पहुंचे थे। युवराज ने अपना आधार कार्ड देकर होटल में कमरा बुक कराया था। कुछ देर बाद एक युवक के साथ बाइक पर ऋतिक होटल में पहुंचा। यही युवक रात करीब 1:10 बजे ऋतिक का शव कंधे पर लेकर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। पुलिस के मुताबिक ये लोग ऋतिक को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। वहां से चिकित्सकों के जवाब देने पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले गए। शव वहां छोड़कर से फरार हो गए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नहीं पता चला मौत का कारण
एसपी सिटी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। परिजनों ने अभी तक तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Murder of a young man in Meerut: The accused carried the body from the hotel on their shoulders
विलाप करते पिता को संभालते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
घिनौनी हरकत के आरोपियों को कड़ी सजा मिलती तो जिंदा होता बेटा
पोस्टमार्टम हाउस पर बेटे की हत्या के बाद बिलखते पिता करन चौधरी ने मेडिकल पुलिस पर एक वर्ष पूर्व दर्ज कराए मुकदमे में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को उनकी घिनौनी हरकत की कड़ी सजा मिलती तो आज इकलौता बेटा जिंदा होता।

ये था पेशाब कांड
मेडिकल थाना क्षेत्र में पिछले साल 13 नवंबर को दोस्तों ने शराब पीने के बाद ऋतिक के बाल पकड़कर जमकर पिटाई की थी। जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टल मुंह में डाल दी थी। गले में बेल्ट डालकर जागृति विहार में सुनसान जगह ले गए थे। मुंह पर यूरिन भी किया था। अधमरी हालत में उसे छोड़कर चले गए थे। 14 नवंबर को ऋतिक बदहवास हालत में घर पहुंचा था और परिजनों को घटना की जानकारी दी थी।

पिता ने राजन गुर्जर निवासी जागृति विहार, आशीष मलिक निवासी अजंता कालोनी, मोहित ठाकुर निवासी सोमदत्त विहार, अवि शर्मा निवासी जेल चुंगी और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब ऋतिक ने चेहरे पर यूरिन करने की जानकारी परिजनों को नहीं थी। तीन दिन बाद आरोपियों ने घटना का वीडियो वायरल कर दिया था। इसके बाद परिजनों को घिनौनी हरकत का पता चला था। इस मामले में आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
 
विज्ञापन

Murder of a young man in Meerut: The accused carried the body from the hotel on their shoulders
ऋतिक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मां और बहनों का रोते हुए बुरा हाल
ऋतिक ने वर्ष 2022 में इंटरमीडिएट किया था। इसके बाद वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ कंप्यूटर कोर्स भी कर रहा था। देर रात जब ऋतिक की हत्या का पता चला तो मां ममता और बड़ी बहन प्रियांशी और छोटी बहन मानसी का रोते हुए बुरा हाल हो गया। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन बेसुध हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह संभाला।

Murder of a young man in Meerut: The accused carried the body from the hotel on their shoulders
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
ऋतिक के चाचा निरंजन सिंह समाजवादी पार्टी के कोषाध्यक्ष और जिला कार्यालय प्रभारी हैं। ऋतिक की हत्या की सूचना पर जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, नेहा गौड आदि कार्यकर्ता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। बाद में सपा कार्यालय पर शोक सभा में श्रद्धांजलि देते हुए ऋतिक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed