फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Murder In Shamli: Farmer Shot Dead in Mamour Village Over Land Dispute, Two Injured in Kairana

Murder In Shamli: कैराना के मामौर गांव में किसान की गोली मारकर हत्या, दो घायल; खेत में जा रहा था देवेंद्र

Mon, 16 Jun 2025 11:37 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 16 Jun 2025 11:37 AM IST
सार

कैराना के मामौर गांव में सोमवार सुबह खेत जाते वक्त हरियाणा निवासी किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। मामला पुराने जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Murder In Shamli: Farmer Shot Dead in Mamour Village Over Land Dispute, Two Injured in Kairana
शामली में किसान की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

शामली जनपद के कैराना थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह मामौर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेत पर जा रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक हरियाणा के पानीपत जिले के थाना सनौली स्थित गांव कुराड़ का निवासी था। वारदात में दो अन्य व्यक्ति इस्लाम और सौभान घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार, देवेंद्र(50) मामौर के जंगल में 50 बीघा जमीन का मालिक था और 90 बीघा जमीन ठेके पर लेकर खेती कर रहा था। सोमवार सुबह करीब 9 बजे जब वह अपने साथी के साथ खेत जा रहा था, तभी गांव के ही दूसरे समुदाय के दो सगे भाइयों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


बहस इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने पहले चाकू से हमला किया और फिर देवेंद्र को गोली मार दी। आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 16 जून को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

गंभीर रूप से घायल देवेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पानीपत अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हमले में घायल इस्लाम और सौभान को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दो साल पूर्व कार खरीद को लेकर मृतक और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed