फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder in Meerut : youth murder in Hastinapur, dead body found in the forest

UP: दिन निकलते ही हत्याओं से दहला मेरठ, कंकरखेड़ा के बाद हस्तिनापुर में युवक की हत्या, जंगल में मिला शव

Mon, 22 Aug 2022 11:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Aug 2022 11:10 AM IST
सार

Murder in Meerut: हस्तिनापुर के कुंडा गांव में 24 वर्षीय युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। यहां गांव से कुछ ही दूरी पर युवक का शव पड़ा मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि आज सुबह कंकरखेड़ा में भी एक युवक की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव खेत में पड़ा मिला। वहीं पुलिस दोनों ही मामलों में छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Murder in Meerut : youth murder in Hastinapur, dead body found in the forest
मेरठ में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सोमवार को दिन निकलते ही बदमाशों ने दो बड़ी हत्याओं को अंजाम दिया। यहां कंकरखेड़ा क्षेत्र में जहां एक युवक की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई। वहीं हस्तिनापुर के ग्राम कुंडा में भी एक युवक का क्षत विक्षत शव खेत में पड़ा मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के अनुसार कुंडा निवासी बिट्टू (24) उर्फ कालिया रविवार देर शाम तक गांव में ही मौजूद था। किसी भी ग्रामीण या परिजनों को इसकी कोई भनक नहीं थी कि वह गांव से बाहर है लेकिन सोमवार सुबह जब ग्रामीण जंगल के लिए जा रहे थे, तो गांव से कुछ दूरी पर मुर्गी फार्म के समीप बिट्टू उर्फ कालिया का शव पड़ा दिखाई दिया। शव पड़ा होने से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिर सनसनीखेज वारदात: मेरठ के जंगेठी गांव में धारदार हथियार से काटी युवक की गर्दन, खेत में पड़ी मिली लाश
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मामले की सूचना परिजनों को दी गई तो परिजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

मृतक युवक के परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना प्रभारी कुंवर पाल सिंह राठौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला युवक की हत्या का ही लग रहा है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं परिजनों के द्वारा तहरीर दी गई है जिसके बाद इस मामले में आगे की उचित कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

नजदीकी लोगों पर हत्या का आरोप
मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या के मामले में उसके ही नजदीकी रहने वाले लोगों का हाथ है जिन्होंने उसे देर रात बहला-फुसलाकर बुलाया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस अभी इस मामले में जुटी है कि बिट्टू उर्फ कालिया की हत्या क्यों और किसने की सभी इनपुट जुटाए जा रहे हैं।

बता दे कि इससे पहले आज सुबह कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जंगेठी में भी सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। युवक का क्षत-विक्षत शव ईंख के खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद सीओ दौराला और कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed