फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder in Meerut: Bystanders also responsible in Aslam's murder, attackers kept beating, no one came to save

Murder in Meerut: असलम की हत्या में तमाशबीन भी जिम्मेदार, हमलावर पीटते रहे, कोई बचाने नहीं आया

Fri, 07 Mar 2025 10:38 AM IST
meerut Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 07 Mar 2025 10:38 AM IST
सार

सरधना में आरोपी असलम, उसके पिता और ताऊ को बुरी तरह पीटते रहे। लोगों की भीड़ शोर मचाती रही, लेकिन डर के कारण किसी ने बचाने की कोशिश तक नहीं की। पुलिस पहुंची तो आरोपी भागे। 

विज्ञापन
Murder in Meerut: Bystanders also responsible in Aslam's murder, attackers kept beating, no one came to save
असलम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना में बाइक की साइड लगने पर आरोपी असलम को तब तक पीटते रहे, जब तक वह अचेत नहीं हो गया। आरोपियों ने उसके पिता और ताऊ को भी पीटा। जाम लगने के कारण वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लोग तमाशबीन बने रहे लेकिन मदद को कोई आगे नहीं आया। घायल असलम को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया। जबकि उसके पिता व ताऊ का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

 

Murder in Meerut: Bystanders also responsible in Aslam's murder, attackers kept beating, no one came to save
हमलावरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
असलम की मौत की सूचना मिलते ही परिजन गमजदा हो गए। परिजनों ने बताया कि असलम चार भाई व चार बहन थे। असलम सबसे बड़ा था। असलम की मौत के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक व्याप्त है। सूचना पर भाकियू आंदोलनकारी संगठन के नगर अध्यक्ष अकरम बाबू पीड़ित परिजनों के साथ सरधना थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक तंगी का बोझ कम करने के लिए करता था पिता की मदद
ग्रामीणों ने बताया कि असलम का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। पिता की हालत को देखते हुए असलम भी कम उम्र में ही अपने पिता के साथ मजदूरी करने लगा था। जिसके कारण उसके परिवार का गुजारा ठीक ढंग से हो रहा था। लेकिन मामूली कहासुनी में उसे बेरहमी से मार डाला गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed