फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Murder in court: ninteen policeen suspendedafter murder in Cjm court in Bijnor

बिजनौर में जज के सामने हत्या: चौकी प्रभारी सहित 18 पुलिसकर्मी निलंबित, आरोपियों को भेजा जेल

Thu, 19 Dec 2019 02:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 19 Dec 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
Murder in court: ninteen policeen suspendedafter murder in Cjm court in Bijnor
घटना के बाद मची भगदड़ - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में जज परिसर में सीजेएम कोर्ट में हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज की गोलियों से भूनकर हत्या करने के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। एसपी बिजनौर ने जजी पुलिस चौकी सहित 18 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


पीएसी के जवान और दिल्ली पुलिस के कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। बुधवार को शाहनवाज के शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें शाहनवाज को 11 गोली लगने की पुष्टि हुई। उधर, हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को नजीबाबाद के हाजी अहसान और शादाब हत्याकांड में आरोपी हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज निवासी कनकपुर (नजीबाबाद) और जब्बार निवासी जलालाबाद (बिजनौर) को दिल्ली की तिहाड़ जेल से पेशी पर बिजनौर लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजेएम कोर्ट में पेशी के दौरान हाजी अहसान के बेटे साहिल निवासी बिजनौर, अकराज निवासी मोहल्ला राघड़ान किरतपुर और सुमित निवासी लिलौन (शामली) ने गोलियां बरसाकर शाहनवाज की हत्या कर दी थी, जबकि शाहनवाज का साथी जब्बार फरार हो गया था।

वारदात को अंजाम देने वाले साहिल, अकराज और सुमित को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया था। तीनों ने पिस्टल से गोलियां बरसाई थीं। मौके से पुलिस ने तीन पिस्टल, 15 खोके, सात कारतूस और एक अतिरिक्त खाली मैगजीन बरामद की।

एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की कस्टडी में शाहनवाज व जब्बार को पेशी पर लाया गया था। डेढ़ सेक्शन पीएसी की सुरक्षा के लिहाज से जजी परिसर में तैनात रहती है। मंगलवार को बरती गई लापरवाही के चलते जजी परिसर में स्थित पुलिस चौकी को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस चौकी पर दरोगा सहित 12 पुलिसकर्मी तैनात थे।

दरोगा जयपाल सिंह, महिला आरक्षी पुलकित, रिंकू, शिल्पा, सोनिया, विपिन, रूबी, पुलिसकर्मी सचिन, कुलदीप कुमार, सोनू कुमार, निशांत कुमार, राजीव कुमार, अनूप कुमार, शरद पवार, वसीम अकरम, अंकुर यादव, सतेंद्र शर्मा, दीपक कुमार को सस्पेंड किया है। बाकी की जजी परिसर में ड्यूटी लगी थी, उन्हें भी निलंबित किया गया है। इसके अलावा शाहनवाज व जब्बार को पेशी पर लाने वाले दिल्ली पुलिस के कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस के अफसरों को और जजी में तैनात रहने वाले पीएसी के जवानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 24 बटालियन मुरादाबाद पीएसी के कमांडेंट को भी पत्र लिखा है। 

साहिल और अकराज ने खुद को बताया नाबालिग 
हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज की हत्या को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को मेडिकल कराने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सीजेएम योगेश कुमार की कोर्ट में पेश किया। बरामद तीनों पिस्टल भी कोर्ट में पेश किए गए। इसके बाद न्यायिक हिरासत में आरोपियों को जेल भेज दिया गया। आरोपी साहिल और अकराज ने खुद को नाबालिग बताया, जबकि पुलिस उन्हें नाबालिग मानने को तैयार नहीं हुई। पुलिस ने दोनों को बालिग मानते चालान किया। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक तीनों नाबालिग हैं या बालिग इसकी अलग से जांच होगी।

परिजनों के सुपुर्द किया शाहनवाज का शव 
हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर नजीबाबाद क्षेत्र के गांव कनकपुर ले गए। वहां पर शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। 

वकीलों और पुलिस में हुई नोकझोंक 
सीजेएम कोर्ट में हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद पुलिस ने बुधवार को कड़ी चौकसी बरती। इस दौरान जजी परिसर और सीजेएम कोर्ट में भारी पुलिस बल तैनात रहा। कोर्ट में वकीलों को भी न जाने देने पर वकीलों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed