फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder FIR registered against eight people, including a Havildar's wife and the owner of a de-addiction centre.

Meerut News: हवलदार की पत्नी, नशा मुक्ति केंद्र के मालिक समेत आठ पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 23 Sep 2026 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Murder FIR registered against eight people, including a Havildar's wife and the owner of a de-addiction centre.
नोट- बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

------------------------------
पुलिस आरोपियों की तलाश और पूछताछ के लिए बुलंदशहर और जेवर क्षेत्र में पहुंची
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जेवर के अहमदपुर चौरौली गांव निवासी सेना के हवलदार ललित कुमार (38) की मौत के मामले में टीपीनगर थाना पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने उनकी मां सुमन बाला की तहरीर पर पत्नी माधवी, उसकी बहन प्रभा, जीजा प्रदीप, भाई लोकेश, पिता चंद्रवीर, चाचा, माधवी के पड़ोसी और नशा मुक्ति केंद्र के मालिक राणा व अन्य स्टाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में और उनसे पूछताछ के लिए बुलंदशहर और जेवर क्षेत्र में दबिश दी है।
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर जनपद के अहमदपुर चौरौली गांव निवासी सुमन बाला ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी मेें कहा है कि उनका बेटा ललित कुमार आर्मी में 43 राजरिफ बटालियन में तैनात था। वह अपनी पत्नी माधवी और दो बच्चों (10 वर्ष और 5 वर्ष) के साथ पिछले 10 वर्षों से बुलंदशहर की आवास विकास कॉलोनी में रह रहे थे। 18 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 07:45 बजे पत्नी माधवी ने फोन कर परिजनों बताया कि ललित को हार्ट अटैक आ गया है। इसके करीब आधा घंटे बाद दोबारा फोन कर उसने ललित की मौत की सूचना दी। परिजन सुभारती मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पहुंचे तो ललित की पत्नी और उसके ससुराल पक्ष के लोग वहां मौजूद थे। परिजनों ने जब ललित के शरीर पर चोट के निशान देखे तो पोस्टमार्टम के लिए कहा। इस पर उसकी पत्नी और अन्य परिजन विरोध करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि ललित के पैर, घुटना, पेट, पसली, छाती, गर्दन, कनपटी, आंख, नाक, माथा और कमर आदि अंगों पर चोटों के 14 गंभीर निशान थे। आरोप है कि आरोपियों ने ललित को अत्यधिक शराब पीने का हवाला देकर घायल अवस्था में 16 सितंबर 2026 को टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित आशी फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। इसका मालिक राणा नाम का व्यक्ति है।

परिजनों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत मेें लेकर पूछताछ की है। नशा मुक्ति केंद्र संचालक ने ललित को घायलावस्था में भर्ती लाने की बात कही है लेकिन उसने न तो उनका मेडिकन कराया और न पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में माधवी से पूछताछ की है। उसने फ्रिज आदि गिरने से चोट लगने की बात कही है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
-----

इस मामले में ललित की मां की तहरीर पर टीपीनगर थाने में हत्या और पड़यंत्र रचने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है। जांच और साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed