फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder: Big disclosure in woman murder in Incholi, husband killed wife for extra meritial affairs

Murder: इंचौली में महिला की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, पति निकला कातिल, पूछताछ में खोले वारदात के राज

Sat, 29 Jul 2023 10:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Jul 2023 10:15 PM IST
सार

मेरठ के इंचौली में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पति ने की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने हत्या की वारदात को कबूल करते हुए कई खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
Murder: Big disclosure in woman murder in Incholi, husband killed wife for extra meritial affairs
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के इंचौली थानाक्षेत्र के फिटकरी गांव में महिला फूलसमुंद्री (42) की हत्या उसके पति अशोक ने अवैध संबंधों के चलते की थी। अशोक (60) ने पत्नी को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी तो योजना बनाकर उसे खेत में ले जाकर गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। पति ने ही इस मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और बाद में ग्रामीणों से जाम भी लगवाया था।

विज्ञापन

 

एसपी देहात कमलेश बहादुर के मुताबिक हत्यारोपी पति ने बताया कि फूलसमुंद्री के गांव के कई युवकों से संबंध थे। उसने फूलसमुंद्री को मोबाइल पर बात करते हुए कई बार पकड़ लिया था। एक बार मोबाइल भी तोड़कर फेंक दिया था। इसके बाद भी फूलसमुंद्री ने संबंध खत्म नहीं किए। इसके चलते उसे मारने की योजना बना ली। 24 जुलाई की सुबह 5:45 बजे अशोक खेत पर निराई करने कर बात कहकर निकल गया। वह पत्नी से कहकर गया था कि कुछ खाने के लिए ले आना।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह छह बजे फूलसमुंद्री भी खेत के लिए निकल गई। गांव के बाहर खेत पर पहुंचने से पहले ही उसे रास्ते में अशोक मिल गया। वह उसे बात करने के बहाने वहीं खेत में ले गया। उसे पास बैठाकर कहने लगा कि तुम सबसे संबंध खत्म कर दो।

फूलसमुंद्री ने इन्कार किया तो अशोक गुस्से में आ गया। उसने दुपट्टे से गला दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद वह खेत पर चला गया। सुबह 11 बजे बेटी को फोन करके कहा कि तुम्हारी मम्मी नहीं आई है। इसके बाद घर पहुंचकर परिजनों के साथ उसकी तलाश करने का नाटक करने लगा।

विज्ञापन

बहन की मौत के बाद हुई थी शादी
थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि अशोक कुमार की शादी फूलसमुंद्री की बड़ी बहन से हुई थी। बेटा होने के बाद उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार वालों ने अशोक से 18 साल छोटी फूलसमुंद्री की उससे शादी कर दी। शादी के बाद दो बेटियां भी हो गईं। अब शादी के 27 साल बाद पति ने उसकी हत्या कर दी।

ग्रामीणों ने भी अशोक को बताया था
फूलसमुंद्री के संबंधों की गांव वालों को जानकारी थी। कई लोगों ने अशोक से इस बारे में बताया था। इसके चलते अशोक बेहद तनाव में रहता था। गांव में इसको लेकर चर्चा रही कि पत्नी को मारने के बाद अशोक किस तरह से ड्रामा करता रहा। लोगों से जाम भी लगवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed