फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder accused Nasir surrenders from the setting in Delhi

अधिवक्ता हत्हयाकांड: हत्यारोपी नासिर का दिल्ली में सेटिंग से सरेंडर

Thu, 24 Oct 2019 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
Murder accused Nasir surrenders from the setting in Delhi
मेरठ। अधिवक्ता मुकेश शर्मा की हत्या के मुख्य आरोपी नासिर (प्रॉपर्टी डीलर) को मेरठ पुलिस गिरफ्तार करने में विफल रही और नासिर ने बुधवार को दिल्ली में सेटिंग से सरेंडर कर दिया। पुलिस का कहना है कि चौतरफा घेराबंदी होने के बाद नासिर दिल्ली भाग गया। परिवार और रिश्तेदार भी घर से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन


मेडिकल के कमालपुर गांव में अधिवक्ता मुकेश शर्मा की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या हुई थी। आरोप कि हत्या में मुकेश का भतीजा, भांजा व नासिर समेत सात लोग शामिल थे। पुलिस मुकेश के भतीजे व भांजे समेत तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

मुकदमे में नामजद मुकेश के चाचा नारायण और फैसल को पुलिस ने बुधवार को ही जेल भेजा। इस बीच दिल्ली की थाना आरकेपुरम पुलिस ने 10 हजार के इनामी नासिर को गिरफ्तार करना बताया। विवेचक एसओ मेडिकल कुलवीर सिंह ने बी वारंट पर नासिर को दिल्ली से लाना बताया।

रिमांड पर खुलेगा हत्या का राज
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह के अनुसार नासिर को बी वारंट पर लाया जाएगा। नासिर रिमांड पर अधिवक्ता की हत्या का राज खोलेगा। नामजदगी को लेकर पीड़ित परिवार और पुलिस अभी असमंजस की स्थिति में है। पुलिस का मानना है कि अधिवक्ता की हत्या में मुख्य आरोपी नासिर है। हत्या का क्या कारण रहा और वारदात में कौन-कौन शामिल थे, इसकी पूरी कहानी नासिर ही खोल पाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री से मिलेगा पीड़ित परिवार
सपा नेता अतुल प्रधान कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को अधिवक्ता मुकेश शर्मा के घर पर पहुंचे। मुकेश की बेटियों को इंसाफ दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलवाने की बात भी कही। कहा कि वारदात की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed