{"_id":"69714468d2a584d9ba05cc87","slug":"murder-accused-husband-sent-to-jail-search-continues-for-mother-in-law-and-second-wife-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1087974-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हत्यारोपी पति को भेजा जेल, सास व दूसरी पत्नी की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हत्यारोपी पति को भेजा जेल, सास व दूसरी पत्नी की तलाश जारी
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने मोहल्ला अहमदनगर में विवाहिता अनम (22) की हत्या के मामले में नामजद पति कासिफ को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दहेज हत्या के मामले में कासिफ की मां नौसाबा और दूसरी पत्नी शहरीन की पुलिस तलाश कर रही है।
मायके वालों ने आरोप लगाया है कि सोमवार शाम को अनम की पानी गर्म करने वाली इमर्शन रॉड से करंट लगाकर हत्या की गई। मृतका की मां शहजादी की तहरीर पर पुलिस ने पति कासिफ, सास नौसाबा और कासिफ की दूसरी पत्नी शहरीन के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
पुलिस के अनुसार तारापुरी निवासी अनम का निकाह करीब डेढ़ साल पहले अहमदनगर निवासी कासिफ के साथ हुआ था। उनके दो महीने की एक बच्ची है। परिजनों का आरोप है कि कासिफ ने दूसरी शादी शहरीन से की थी जिसके बाद वह दहेज के लिए अनम को उत्पीड़न करने लगा और इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपी पति कासिफ को गोला कुआं के पास से गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।