फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder accused accused of issuing threats after release

Meerut News: हत्या के आरोपी पर रिहा होते ही धमकी देने का आरोप

Sat, 21 Feb 2026 08:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 21 Feb 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
Murder accused accused of issuing threats after release
रोहटा। गांव रोहटा में करीब एक दशक पूर्व महिला की हत्या के मामले में जेल से रिहा हुआ आरोपी वादी पक्ष को समझौता करने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि समझौता न करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रसूलपुर रोहटा गांव में करीब दस वर्ष पूर्व कमल गोस्वामी की पत्नी घर के अंदर आग से झुलसी हालत में मिली थी। परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में गांव निवासी एक युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था और पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व आरोपी जेल से रिहा होकर गांव लौटा। आरोप है कि चार दिन पहले वह पीड़िता के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए हत्या के मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने लगा। जब परिजनों ने मुकदमा वापस लेने से इनकार किया तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम और थाना पुलिस को दी तथा आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed