मुन्ना बजरंगी हत्या: राठी के कुनबे की कुंडली खंगालने में जुटे अफसर, जल्द खुलेगा राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई गंभीर मामलों का खुलासा भी हो रहा है। सुनील राठी का भाई अरविंद राठी के अलावा परिवार का ही एक व्यक्ति और बागपत जेल में बंद है। बजरंगी की हत्या में पुलिस राठी गैंग ही नहीं बल्कि राठी के कुटुंब की कुंडली भी खंगालने में जुटी है। दोनों से पूछताछ की गई है।
बता दें कि पिछले वर्ष 31 जुलाई को बागपत जेल में पहुंचते ही सुनील राठी ने अपने गैंग और परिवार के सदस्यों को भी बागपत जेल में शिफ्ट कराना शुरू कर दिया था। मेरठ जेल में बंद सुनील का भाई अरविंद राठी भी बागपत जेल में पहुंच गया था। इसके अलावा रिश्ते का ताऊ भी बागपत जेल में बंद है। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद पुलिस राठी के भाई और ताऊ की कुंडली खंगालने में जुटी है। वारदात के दिन दोनों की लोकेशन जुटा रही है। इसके अलावा दोनों की क्या वारदात में कोई भूमिका, इस पर भी जांच चल रही है। जेल प्रशासन और पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
सुनील राठी के जाने के बाद दोनों से अलग-अलग पूछताछ हुई है। यही नहीं राठी का ताऊ जेल में लंबरदार के तौर पर काम कर रहा था, उसे भी हटा दिया गया है। पुलिस को यह भी अंदेशा है कि कहीं राठी के परिवार के अन्य लोगों की भी वारदात में कोई भूमिका तो नहीं है।
क्या है सच, जांच से खुलेगा राज
बार-बार यह चर्चा उठ रही है कि झांसी जेल में रहने के दौरान सुनील राठी के भाई अरविंद राठी और मुन्ना बजरंगी के गुर्गों के बीच मारपीट हो गई थी। इसके बाद अरविंद राठी को मेरठ जेल शिफ्ट किया गया। यह भी अंदेशा है कि राठी के परिवार और मुन्ना बजरंगी के बीच कहीं यही रंजिश तो हत्या की वजह नहीं बन गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/