{"_id":"694eaa69ee1c467448055863","slug":"municipality-clerk-accused-of-collusion-with-contractor-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110859-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पालिका के लिपिक पर ठेकेदार से मिलीभगत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पालिका के लिपिक पर ठेकेदार से मिलीभगत का आरोप
विज्ञापन
सभासदों ने नगर विकास विभाग में शिकायत दर्ज कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका में तैनात लिपिक विपिन कुमार शर्मा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। सभासदों ने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को शिकायत देते हुए बताया कि विपिन कुमार 28 वर्षों से नियमों के विपरीत अपने पटल पर तैनात हैं। इस दौरान उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि लिपिक ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर फर्जी और नियम विरोधी तरीके से ठेके आवंटित करता रहा। इससे नगर पालिका को आर्थिक नुकसान हुआ है। आरोप है कि ठेकेदार यूनुस के साथ मिलकर कर्मचारियों के ईपीएफ और ईएसआईसी की राशि में भी गबन किया गया। सभासदों ने मांग की है कि शासन के निर्देशों के अनुसार लिपिक विपिन कुमार का तुरंत पटल परिवर्तन किया जाए ताकि नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके। शिकायत करने वालों में सभासद आशीष त्यागी, राहुल पाल और शानू जैन शामिल हैं।
वहीं, लिपिक विपिन शर्मा ने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह नियमों के अनुसार कार्यरत हैं।
पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम ने बताया कि पालिका में लिपिकों की कमी है। शासन को पत्र भेजकर आवश्यक कर्मचारियों की मांग की गई है। कर्मचारियों की तैनाती के बाद व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।