{"_id":"645c00dbb3eb254d63073a49","slug":"municipal-elections-somewhere-triangular-struggle-and-somewhere-quadrangular-contest-meerut-news-c-40-1-smrt1041-197-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव : कहीं त्रिकोणीय संघर्ष तो कहीं चतुष्कोणीय मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव : कहीं त्रिकोणीय संघर्ष तो कहीं चतुष्कोणीय मुकाबला
विज्ञापन
मवाना। नगर निकाय के चुनाव में नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय संघर्ष के आसार नजर आ रहे हैं। हालाकि सभी प्रत्याशी अपनी अपनी स्थिति मजबूत बताते हुए जीत का दावा कर रहे हैं। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशी हैं। जिनमें से दो तीन डमी प्रत्याशी के रूप में है। मुख्यत: भाजपा से अखिल कौशिक, सपा से अमिर आजम, कांग्रेस से दीन मौहम्मद, रालोद से अय्यूब कालिया, एआईएमआईएम से साबिर सैफी, बसपा से इमरान इलाही, निर्दलीय डा. नरेश चंद्रा, आप समर्थित प्रत्याशी फिरदौस, निर्दलीय सुनीत कुमार, निर्दलीय सुनीत कुमार चुनाव मैदान में हैं। सभी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा, रालोद निर्दलीय प्रत्याशी के मध्य त्रिकोणीय संघर्ष नजर आ रहा है।
सरधना: चतुष्कोणीय मुकाबला
सरधना। नगर पालिका सरधना के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला होने के आसार बन गए हैं। हालांकि जातिगत आंकड़ों के आधार पर सरधना नगर पालिका मुस्लिम बहुल सीट मानी जाती है। इसके चलते पिछली बार चुनाव में सपा प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को करीब साढ़े तीन हजार वोटों से हराया था। इस बार भाजपा, सपा, बसपा के सामने निर्दलीय प्रत्याशी मजबूत से चुनावी ताल ठोक रहे हैं। इस बार भाजपा से बागी हुई कार्यकर्ता सुमन पंवार बसपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। सपा नेता निजाम अंसारी का परिवार तीन बार से अध्यक्ष पद पर काबिज है। सरधना नगर पालिका में बसपा प्रत्याशी सुमन पंवार, सपा से सबीला बेगम, निर्दलीय तनवीर आरिफ और भाजपा प्रत्याशी मंजू लता जैन मुख्य मुकाबले में शामिल हैं।
-- -- -- -
हर्रा, खिवाई, करनावल में त्रिकोणीय मुकाबला
सरूरपुर। क्षेत्र की तीन नगर पंचायतों में बड़ी सरगर्मी से चुनावी प्रचार चला। अतिसंवेदनशील नगर पंचायत करनावल में रोमांचक मुुकाबले के आसार बन गए हैं। भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार, उधम सिंह की पत्नी पुष्पा देवी व भाजपा के बागी कार्यकर्ता लोकेन्द्र सिंह के बीच त्रिकोणीय मुुकाबला बनता जा रहा है। वहीं, खिवाई में भाजपा प्रत्याशी मीरा चौहान, निर्दलीय शमीम बेगम, निवर्तमान चेयरपर्सन रंगीला बेगम के बीच मुुकाबले के आसार बन गए हैं। दूसरी तरफ, हर्रा नगर पंचायत में तीनों निर्दलीय प्रत्याशियों में मुकाबला होने की संभावना बन गई है। कुंवर मोहम्मद अली, मुजीब चौहान और तैयब प्रधान में कड़ी टक्कर होती दिख रही है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
किठौर। शाहजहांपुर नगर पंचाय चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। शाहजहांपुर में निर्दलीय प्रत्याशी वसीउर्रहमान ,सपा प्रत्याशी नसीबआलम और बसपा प्रत्याशी तबारकउल्ला खां में दिख रहा है। हालांकि भाजपा भी बाजी पलट सकती है। मुस्लिम बहुल कस्बे में हिंदू वोट निणार्यक होंगे।
किठौर में रालोद और बसपा प्रत्याशी के बीच सीधी टक्कर
किठौर। किठौर नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सपा रालोद प्रत्याशी रिहाना तथा बसपा प्रत्याशी नाविद चौहान में सीधी टक्कर मानी जा रही है। रिहाना के पति रालोद के जिलाध्यक्ष हैं, जबकि नाविद चौहान पूर्व चेयरमैन हैं। साथ ही बसपा के कद्दावर नेता राज्सभा सांसद मुनकाद अली की पुत्र वधु हैं। दरअसल, किठौर में कई शाहिद मंजूर,मतलूब गौड,मुनकाद अली,परवेज हलीम की राजनीति विरासत रही है। अब जहां परवेज हलीम मुनकाद गुट के समर्थन में, वहीं रालोद सपा के गठबंधन के चलते शाहिद गुट रालोद केसाथ माना जा रहा है, जिसके चलते दोनों कांटे की टक्कर मानी जा रही है।
चतुष्कोणीय मुकाबला
खरखौदा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। बृहस्पतिवार को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में करीब 11800 मतदाता प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। प्रत्येक प्रत्याशी अपने आप को जातिगत आंकड़ों व वोट के आधार पर विजेता घोषित कर रहा है, लेकिन कस्बा खरखौदा में अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदारों में कड़ा मुकाबला है। इनमें भाजपा प्रत्याशी राजकुमार त्यागी, बसपा प्रत्याशी मनीष गौतम, सपा प्रत्याशी योगेश त्यागी और निर्दलीय शौराज त्यागी में कड़ा मुकाबला है।