फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal elections: Contenders circling waiting for reservation

आरक्षण की जानकारी को दावेदार काट रहे पालिका के चक्कर

Thu, 03 Nov 2022 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Contenders circling waiting for reservation
नगर निकाय चुनाव : आरक्षण के इंतजार में चक्कर काट रहे दावेदार
विज्ञापन

सरधना। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने परिसीमन और मतदाता पुनरीक्षण कार्य लगभग पूरा कर लिया है। सभी निकायों से आरक्षण के लिए प्रस्ताव तैयार कर डीएम को भेज दिया है। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही दावेदार चुनाव मैदान में उतर सकेंगे। ऐसे में आरक्षण की जानकारी के लिए सभी नगर पालिका के चक्कर काट रहे हैं। संभावित आरक्षण को लेकर दावेदारों की जोड़-तोड़ शुरू हो गई है।
दिसंबर में नगर पालिका व नगर पंचायत के चुनाव कराने की प्रक्रिया चल रही है। 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना है। इससे पहले वार्डों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। प्रशासन ने सभी निकायों से सोमवार तक वार्डवार आरक्षण के प्रस्ताव मांगे थे। सरधना नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। हर वार्ड से दर्जनों दावेदार ताल ठोक रहे हैं। वर्तमान में निकाय चुनाव के लेकर भाजपा नेता व वर्तमान सभासद अधिक सक्रिय दिख रहे हैं। नए दावेदार टिकट पाने के लिए बड़े नेताओं के घरों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि सभी निकायों से वार्डों के आरक्षण के प्रस्ताव आ गए हैं। आरक्षण की प्रक्रिया वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर चक्रानुक्रम से पूरी की गई है। जिलास्तर पर इसका परीक्षण करने के बाद चार नवंबर को शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजनों पर चढ़ा सियासत का रंग
नगर में होने वाले सभी आयोजनों पर सियासत का रंग चढ़ चुका है। इस बार भी दावेदार मनमाफिक आरक्षण को लेकर परेशान हैं। आरक्षण तय कराने के लिए एसडीएम कार्यालय से लेकर जिला मुख्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
सरधना। निकाय चुनाव को लेकर एसडीएम सत्यप्रकाश ने बुधवार को मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। अधूरे कार्य शीघ्र पूरे करने के आदेश दिए। एसडीएम ने मंडी चमारान, केके पब्लिक स्कूल, भाटवाड़ा, आंबेडकर भवन, खंड विकास कार्यालय, बीआरसी समेत अन्य बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर लाइट, शौचालय, पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश ईओ शशि प्रभा चौधरी को दिए। एसडीएम ने बताया कि नगर पालिका में 25 मतदान केन्द्र व 55 मतदान स्थल निर्धारित हैं। अतिसंवेदनशील बूथ, अतिसंवेदनशील प्लस बूथ भी हैं। उन्होंने सभी विद्यालयों, सामुदायिक भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक स्थानों पर बनाए गए मतदान केंद्रों का जायजा लिया। कहा कि नगर निकाय चुनाव भयमुक्त व निष्पक्ष कराने को लेकर प्रशासन सजग है। सभी बूथों पर बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed