फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal Corporation will collect house tax from 8114 buildings on the basis of GIS survey.

Meerut News: 8114 भवनों से जीआईएस सर्वे के आधार गृहकर वसूलेगा नगर निगम

Sun, 01 Dec 2024 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will collect house tax from 8114 buildings on the basis of GIS survey.
मेरठ। एक लाख रुपये से अधिक गृहकर वाले 8114 भवनों से जीआईएस सर्वे के आधार पर वसूली करने की निगम ने तैयारी कर ली। नगर निगम ने कंकरखेड़ा जोन में गृहकर जमा करने वालों के लिए दो अतिरिक्त काउंटर खोले। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि महानगर में जीआईएस सर्वे लागू नहीं किया गया है। 2024 से ही गृहकर लिया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि जीआईएस सर्वे का सत्यापन प्रारम्भिक चरण में नगर निगम द्वारा मात्र 8114 उन सम्पत्तियों का किया जा रहा है। जिनका वार्षिक मूल्यांकन एक लाख से अधिक है। जीआईएस सर्वे के विरूद्ध प्राप्त आपत्तियों के त्वरित निस्तारण हेतु तीनों जोनों में (मुख्यालय जोन में नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम में), शास्त्रीनगर बी ब्लॉक स्थित सामुदायिक केन्द्र में स्थापित क्षेत्रीय कार्यालय, इसी प्रकार कंकरखेड़ा जोन में डिफेन्स एन्कलेव में क्षेत्रीय कार्यालय में भी एक-एक हेल्प डेस्क स्थापित कराई गई है।
विज्ञापन

तीनों जोनों में स्थापित हेल्प डेस्क पर प्रति कार्य दिवस दो-दो लिपिक को तैनात कर दिया गया है। साथ ही तीनो जोन में तकनीकी सहायता हेतु कर अधीक्षकों की अध्यक्षता में एक-एक कमेटी का भी गठन नगर आयुक्त के निर्देशों पर किया गया है। उक्त समिति प्राप्त गृहकर के प्रकरण का 07 दिवस में निस्तारण करेगी व यदि गृहकर के निस्तारण में 07 दिवस से अधिक का समय लगता है तो उसका कारण भी निस्तारण में समिति/संबंधित कर अधीक्षक द्वारा अंकित किया जाएगा। जीआईएस सत्यापन के दौरान स्वकर प्रपत्र भी प्रेषित किया जा रहा है। जीआईएस द्वारा चिन्हित नए भवनों पर, जिनका कर निर्धारण अभी तक नहीं हुआ था। ऐसे भवनों पर दिनांक 01 अप्रैल 2022 से गृहकर प्रभावी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed