फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal Corporation will collect house tax for three days

तीन दिन कैंप लगाकर गृहकर वसूलेगा नगर निगम

Tue, 29 Dec 2020 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will collect house tax for three days
तीन दिन कैंप लगाकर गृहकर वसूलेगा नगर निगम
विज्ञापन

मेरठ। शहरवासियों को गृहकर, जलकर और सीवरकर में 20 फीसदी छूट देने के लिए नगर निगम तीन दिन तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में छह जगह कैंप लगाएगा। यहां पर उपभोक्ता छूट का लाभ उठा सकते हैं। नगर आयुक्त के निर्देश पर राजस्व निरीक्षकों और कैंप कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। कैंप 29 से 31 दिसंबर तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक लगेंगे। कैंपों में पीओएस मशीन से ही बकाया बिल लिया जाएगा। अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि कैंप भूमिया का पुल स्थित सैनियों वाली धर्मशाला, माधवपुरम ट्यूबवेल मंदिर के पास, वैशाली कालोनी पानी की टंकी, मंगलपांडे नगर में सद्भावना पार्क, आईआईए भवन मोहकमपुर और परतापुर में उद्योगपुरम मंदिर के पास लगेगा। नोडल अधिकारी दीपक कुमार रोजना की रिपोर्ट अपर नगर आयुक्त को देंगे। उपभोक्ताओं को डेबिट कार्ड से टैक्स का भुगतान करना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed