फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal Corporation officers will take two wards each, will get them cleaned and lime will be plastered.

नगर निगम अफसर दो-दो वार्ड लेंगे गोद, सफाई कराकर चूना डलवाएंगे

Tue, 12 Aug 2025 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation officers will take two wards each, will get them cleaned and lime will be plastered.
मेरठ। नगर निगम के सभी अफसर महानगर के दो-दो वार्डों को गोद लेंगे। कर्मचारियों से सुबह 7:00 से 9:00 बजे सफाई कराकर चूना भी डलवाने का काम अधिकारी कराएंगे। तीनों डिपो प्रभारी वार्डों में फॉगिंग कराकर क्षेत्रीय पार्षदों को जानकारी देंगे। इस निर्देश का पालन न करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश सोमवार शाम नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने कर दिए हैं।
विज्ञापन

महानगर में स्वच्छता अभियान चलाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। तीनों अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को नगर आयुक्त ने जिम्मेदारी दी गई है। इसमें प्रत्येक अधिकारी को दो-दो वार्डों के स्वच्छता की जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक अधिकारी सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक आवंटित वार्ड में घूमकर सुनिश्चित कराएंगे कि वार्ड में सभी स्थलों से कूड़ा उठ गया है। वार्ड में आने वाले प्रमुख चौराहों आदि पर साफ-सफाई के पश्चात चूना आदि डाल दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त दिल्ली रोड, सूरजकुंड और कंकरखेड़ा डिपो प्रभारियों को नगर आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि वह प्रतिदिन रोस्टर के अनुसार वार्डों में फॉगिंग कराना सुनिश्चित करेंगे। इसकी सूचना संबंधित पार्षदों को भी करेंगे। डिपो प्रभारियों और सफाई निरीक्षकों के नंबर भी सार्वजनिक किए हैं, ताकि सफाई व्यवस्था के लिए अधिकारी और कर्मचारियों की लोग शिकायत सीधी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हेल्पलाइन नंबर किए जारी
सूरजकुंड वाहन डिपो प्रभारी एवं जोनल सेनेट्री अधिकारी राजेश यादव का मोबाइल नंबर 8650011070 है। सफाई निरीक्षक प्रवेश कुमार को वार्ड 16, 17, 20, 24, 29, 32, 37, 44, 46, 47, 50, 52 की जिम्मेदारी है। सफाई निरीक्षक का मोबाइल नंबर 9410062690 है। सफाई निरीक्षक संजय कुमार को वार्ड-4, 13, 14, 18, 26, 45, 53, 59, 60, 61, 67, 73 ,80 दिए गए। उनका मोबाइल नंबर 8077546593 है। सफाई निरीक्षक मोनिका को वार्ड- 58, 64, 33, 36, 63, 79, 85, 86, 65, 66, 72, 71 दिए, उनका मोबाइल नंबर 9953250806 है। दिल्ली रोड वाहन डिपो प्रभारी जोनल सेनेट्री सफाई निरीक्षक कुलदीप सिंह का मोबाइल नंबर 9149028772 है।
जिसमें सफाई निरीक्षक प्रमोद सैनी को वार्ड-89, 69, 70, 78, 87, 82, 81, 88, 84, 83, 86, 43, 74, 56 दिए गए हैं। उनका मोबाइल नंबर 9520208180 है। सफाई निरीक्षक ऋषिपाल सिंह को वार्ड- 28, 31, 10, 11, 01, 51, 34, 35, 42, 49, 68 की जिम्मेदारी दी गई है। उनका मोबाइल नंबर 9140551262 है। सफाई निरीक्षक बिट्टू सिंह को वार्ड-48, 62, 39, 03, 54, 08, 55, 81, 75, 76, 77, 90 दिए है। उनका मोबाइल नंबर 7351651601 है।



कंकरखेड़ा वाहन डिपो प्रभारी जोनल सेनेट्री अधिकारी नीरज कुमार हैं, उनका मोबाइल नंबर 9917923970 है। सफाई निरीक्षक नीरज कुमार को वार्ड-7, 27, 30, 40, 41, 57 दिए है। उनका मोबाइल नंबर 9917923970 है। सफाई निरीक्षक विपिन कुमार को वार्ड- 21, 23, 05, 09, 19, 12, 25, 38, 22, 15, 02 की जिम्मेदारी दी हैं। उनका मोबाइल नंबर 8299595273 है। निगम के कंट्रोल नंबर भी जारी किए है। 18001803090, 0121-2990055/1533, 0121-2420316/852/853/2420060, 8395881826, 8791843355 और 8395881001 पर भी कॉल करे सफाई व्यवस्था के बारे में आमजन जानकारी दे सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed