फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal corporation engaged in expansion of waste disposal plant

कूड़ा निस्तारण प्लांट के विस्तार में जुटा नगर निगम

Thu, 13 Feb 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation engaged in expansion of waste disposal plant
कूड़ा निस्तारण प्लांट के विस्तार में जुटा नगर निगम
विज्ञापन

मेरठ। गांवड़ी में लगाए गए कूड़ा निस्तारण प्लांट के विस्तार में नगर निगम जुट गया है। इसके लिए गांवड़ी में दो अन्य मशीनें लगाई जाएंगी। वहीं अगले माह लोहियानगर में भी कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है। दोनों स्थलों पर प्रतिदिन 450 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण शुरू हो जाएगा।
नगर निगम प्रशासन ने गांवड़ी डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया है, जो कूड़े को छांटने का काम कर रहा है। मशीनों के माध्यम से कूड़े से कंपोस्ट, आरडीएफ अलग-अलग किया जा रहा है। गांवड़ी में प्रतिदिन 150 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण हो रहा है। निगम अधिकारी शीघ्र ही गांवड़ी में एक कंपोस्ट स्क्रीनिंग, पैकिंग मशीन और आरडीएफ का बंडल बनाने वाली मशीन लगवाने जा रहे हैं। साथ ही लोहियानगर में 300 मीट्रिक टन क्षमता का प्लांट लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। कंपनी से मशीनों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। माना जा रहा है कि अगले माह नगर निगम हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर में भी कूड़ा निस्तारण प्लांट की नींव रख देगा। इसके बाद मंगतपुरम सहित तीन अन्य स्थानों पर भी कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाए जाने हैं।
विज्ञापन

प्लांट को पूरी तरह अपडेट किया जाएगा
नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि गांवड़ी में कूड़ा निस्तारण प्लांट में हमने सफलता हासिल की है। पहले इस प्लांट को पूरी तरह अपडेट किया जाएगा। उसके बाद लोहियानगर में प्लांट लगाया जाएगा। कूडे़ से निकलने वाले कंपोस्ट की पैकिंग करके नगर निगम किसानों को बेचेगा। जिससे निगम को आय होगी। आरडीएफ में लकड़ी, प्लास्टिक, कपड़े, पॉलिथीन आदि सामग्री बिजली बनाने वाले प्लांट को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed