फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal Corporation collected Rs 9.50 crore as house tax during holidays

Meerut News: छुट्टियों में नगर निगम ने गृहकर के वसूले 9.50 करोड़

Sun, 03 Nov 2024 04:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation collected Rs 9.50 crore as house tax during holidays
मेरठ। दिवाली के अवसर पर गृहकर में धनवर्षा हुई। तीन दिन में नगर निगम ने आईआईएमटी कॉलेज सहित कई जगह से 9.50 करोड़ रुपये की वसूली कर ली। नगर निगम का गृहकर वसूली का कार्य अभी जारी है। अधिकारियों का कहना कि 100 करोड़ का लक्ष्य लेकर वसूली अभियान जारी है।गृहकर को लेकर महानगर में चल रहे विरोध के बावजूद नगर निगम ने दीपावली के अवसर पर 9.50 करोड़ रुपये की वसूली कर ली। जिस जीआईएस सर्वे में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते व्यापारियों और पार्षदों ने गृहकर पर प्रतिबंध लगा दिया था। निगम की बोर्ड बैठक में भी महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने गृहकर की वसूली होल्ड कर दी थी। प्रमुख सचिव नगर विकास से लेकर मुख्यमंत्री तक गृहकर की वसूली न होने पर नाराजगी जताई। जिसको लेकर निगम के अधिकारियों की नींद टूट गई। अब दीपावली पर 3 दिन में अवकाश पर निगम ने गृहकर वसूली के लिए बड़ा अभियान चलाया। निगम अधिकारियों ने जीआईएस सर्वे का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया। जिसमें खामियां मिल रही हैं। निगम अधिकारियों का कहना कि जल्द जीआईएस सर्वे की सही जानकारी जताने के बाद दिसंबर अंत तक 100 करोड़ की वसूली करेंगे।
विज्ञापन



प्रदेश की 17 नंबर पर आया था निगम
प्रमुख सचिव नगर विकास की समीक्षा बैठक में मेरठ नगर निगम की गृहकर वसूली के मामले में काफी किरकिरी हुई थी। प्रदेश में निगम वसूली के मामले में 17वें नंबर पर आया था। प्रमुख सचिव ने वसूली कम होने के चलते मेरठ को विकास के नाम पर पैसा काम आवंटित करने की बात कही थी। इसके लेकर नगर आयुक्त मेरठ ने गृहकर के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। इसके बाद दीपावली पर छुट्टी के दिन भी गृहकर की वसूली का बड़ा अभियान शुरू किया गया। जिसमें 9.50 करोड़ रुपया वसूला गया।
विज्ञापन



जीआईएस सर्वे पर लग सकता है प्रश्नचिन्ह
जीआईएस सर्वे में मेरठ महानगर में 4.48 लाख भवन चिह्नित किए गए थे। जिसमें नगर निगम की जांच में सिर्फ 2.26 लाख भवन मिले हैं। जीआईएस सर्वे द्वारा चिह्नित किए गए भवनों पर प्रश्न चिह्न लगा सकता है। जिसकी समीक्षा जारी है। इसको देखते हुए सर्वे का भौतिक सत्यापन नगर निगम द्वारा जारी है। जल्दी ही इसको लेकर नगर निगम बड़ा खुलासा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईआईएमटी कॉलेज सहित कई भवन से वसूला पैसा
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके गौतम ने बताया कि आईआईएमटी कॉलेज से 1.14 लाख, एमडीए से 10 लाख, आईएनएस हॉस्पिटल से 8 लाख, हरिहंत पब्लिकेशन के 8.50 लाख, कालका कॉलेज से 12 लाख, सीआरईटी कॉलेज से 8.50 लाख सहित अन्य लोगों से 10 करोड़ की वसूली की गई है। दिवाली के बाद भी गृह कर की वसूली का अभियान जारी रहेगा।


वर्जन
दीपावली पर गृह कर विभाग का अभियान जारी रखा गया है। जिसमें 9.50 करोड रुपये की वसूली की गई। 100 करोड़ का लक्ष्य लेकर वसूली अभियान चल रहा है। जीआईएस सर्वे का सत्यापन जल्द पूरा कर दिया जाएगा। जिसके बाद गृहकर की वसूली पड़ेगी। - सौरभ गंगवार, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed