फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal Commissioner will inspect Shraddhapuri on Wednesday: Naveen Gupta

नगर आयुक्त बुधवार को करेंगे श्रद्धापुरी का निरीक्षण : नवीन गुप्ता

Sun, 03 May 2026 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Municipal Commissioner will inspect Shraddhapuri on Wednesday: Naveen Gupta

विज्ञापन
मेरठ। श्रद्धापुरी के व्यापारियों और स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर संयुक्त व्यापार संघ सक्रिय हो गया है। इसके अलावा शहर को जाम से मुक्त करने के लिए भी प्रयास शुरू किया गया है।
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ शनिवार को सूरजकुंड स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर नगर आयुक्त से मिले। नगर आयुक्त ने कहा कि बुधवार को टीम के साथ श्रद्धापुरी फेज प्रथम सेक्टर एक से सेक्टर नौ तक निरीक्षण करेंगे। बैठक में बाजारों में जाम, ग्राहकों की घटती संख्या और व्यापारिक गतिविधियों को मजबूत बनाने के लिए चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि नगर निगम के साथ संयुक्त व्यापार संघ अभियान चलाएगा। शहर को जाम मुक्त करने के लिए संयुक्त व्यापार संघ सहित संपूर्ण शहर की एसोसिएशन सहयोग करेंगी।
विज्ञापन

महामंत्री संजय जैन ने कहा कि व्यापारियों से अनुरोध किया जाएगा कि नाले के ऊपर जाल लगाएं। शेड चार फीट तक रखें। उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता ने कहा कि सहमति बनी है कि नगर निगम अब गढ़ रोड की तर्ज पर बाजारों में जबरन कार्यवाही नहीं करेगा। व्यापारी भी अब अतिक्रमण नहीं करेंगे। बैठक में अपार मेहरा, सुमित ग्रोवर, लल्लू मक्कड़, सुनील रिपाठी, अमित बंसल, लल्लू मक्कड़ आदि व्यापारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने पीएल शर्मा रोड की समस्याओं का उदाहरण देते हुए कहा कि यह सड़क बहुत संकरी है। नई योजनाओं के माध्यम से अगर व्यापारी चाहें तो शहर के इस तरह के संकरे बाजारों को मॉडल बना सकते हैं।

15 साल तक नहीं तोड़ी जाएगी सड़क
- नगर आयुक्त ने विश्वास दिलाया कि गढ़ रोड बेशक कुछ संकरी हो गई है लेकिन अब 15 साल तक सड़क को नहीं तोड़ा जाएगा। इंटरनल वाटर लाइन, ड्रेनेज, बिजली सहित सभी सुविधाओं को ध्यान रखकर सड़क का निर्माण हुआ है। अगले प्रोजेक्ट में भी डिवाइडर पर ही मेट्रो के पिलर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed