फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal Commissioner enraged after seeing dirt and waterlogging in Kesarganj Mandi

Meerut News: केसरगंज मंडी में गंदगी, जलभराव देख भड़के नगर आयुक्त

Mon, 23 Sep 2024 07:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Municipal Commissioner enraged after seeing dirt and waterlogging in Kesarganj Mandi
मेरठ। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने रविवार सुबह नौ बजे वार्ड संख्या-68 और केसरगंज मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। वार्ड में गंदगी और जलभराव न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ऋषिपाल और सफाई नायक को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने पानी की निकासी की बेहतर व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने जेटिंग मशीन लगाकर पानी निकलवाने के लिए कहा। मुख्य अभियंता निर्माण ने मंडी परिसर में निर्माण कराए जाने वाले रोड का प्रस्ताव नगर आयुक्त के समक्ष रखा। इस पर नगर आयुक्त ने जल्द औपचारिकताएं पूरी कर निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण, लेखा और अन्य अनुभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. हरपाल सिहं, मुख्य अभियंता निर्माण देवेंद्र कुमार, अवर अभियंता मदनपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed