फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mumbai's engineer fell in love, bride absconded with goods after marriage

Meerut News: मुंबई के इंजीनियर से प्यार, शादी के बाद माल समेट दुल्हन फरार

Fri, 17 Mar 2023 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mumbai's engineer fell in love, bride absconded with goods after marriage
मेरठ। परतापुर की एक युवती ने मुंबई निवासी युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। परिजनों को बगैर बताए शादी कर ली। सुहागरात के दिन पति को बेहोश कर युवती ससुराल का सामान लूटकर फरार हो गई। मर्चेंट नेवी में नौकरी करने वाले पति ने बृहस्पतिवार को युवती और उसके परिवार पर कार्रवाई करने के लिए एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र दिया। शिकायत सुन रहे एसपी ट्रैफिक ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के नयागांव निवासी राहुल कुमार मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं। फिलहाल मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते हैं। दिसंबर 2022 में इंस्टाग्राम पर परतापुर की एक युवती से राहुल की दोस्ती हो गई। बातचीत का सिलसिला चला तो दोस्ती प्यार में बदल गई। फरवरी 2023 में दोनों ने मुंबई में बगैर परिजनों को बताए शादी कर ली। शादी के बाद दोनों घर पहुंचे, तब राहुल के माता-पिता को जानकारी हुई। आरोप है कि सुहागरात वाले दिन युवती राहुल का एप्पल मोबाइल, सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान लेकर मेरठ लौट आई।
विज्ञापन

राहुल ने युवती को कई बार फोन किया, लेकिन वह नहीं मानी। अब युवती धमकी दी रही है कि अगर संपर्क का प्रयास किया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। बृहस्पतिवार को राहुल अपने माता-पिता के साथ एसएसपी ऑफिस मेरठ पहुंचे। एसपी ट्रैफिक को शिकायती पत्र दिया। एसपी ट्रैफिक ने जांच कराने का आश्वासन दिया। मामले की जांच के लिए परतापुर पुलिस को लगाया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि यह मामला लूट का है या दंपती में आपसी विवाद का, इसका पता युवती के मिलने के बाद चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed