फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Multipoint connections will be installed in all the societies of the city

Meerut News: शहर की सोसायटियों में लगेंगे मल्टीप्वाइंट कनेक्शन

Sun, 09 Nov 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Multipoint connections will be installed in all the societies of the city
मेरठ। अब किसी भी नई सोसाइटी या काॅलोनी में ऊर्जा विभाग की ओर से सिंगल प्वाइंट कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। विभाग की ओर से वहां आवास बनाने वाले लोगों को अलग से कनेक्शन दिया जाएगा। काॅलोनियों में बिल्डर की मनमानी नहीं चल पाएगी और न ही वे अतिरिक्त चार्ज वसूल पाएंगे। विभाग की ओर से कैंप लगाकर सिंगल से मल्टीप्वाइंट कनेक्शन लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही जहां भी लोगों को मल्टीप्वॉइंट कनेक्शन नहीं लेना है, उस कालोनी के 50 प्रतिशत से अधिक लोगों को सहमति पत्र लिखकर विभाग को देना होगा।
विज्ञापन

शहर और देहात क्षेत्र में काफी संख्या में काॅलोनियों और सोसाइटियों में बिल्डरों की ओर से बिजली के सिंगल प्वॉइंट कनेक्शन लिए गए थे। कई बार यहां से शिकायतें मिलती थीं कि उपभोक्ताओं से अतिरिक्त चार्ज वसूला जा रहा है। एक यूनिट के लगभग 5 से 6 रुपये अधिक तक लिए जाते थे। उपभोक्ताओं के द्वारा इसकी शिकायत उपभोक्ता नियामक आयोग में की गई थी। इसके बाद आयोग की ओर से गाइडलाइन जारी की गई। इसमें कहा गया कि जिस काॅलाेनी में 50 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता यह लिखकर दे देंगे कि उन्हें सिंगल प्वॉइंट से मल्टीप्वॉइंट कनेक्शन लेना है वहां पर उन्हे मल्टीप्वॉइंट कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता जोन-एक मुनीश चोपड़ा ने बताया कि अब विभाग की ओर से सभी नई कालोनियों में भी मल्टीप्वाइंट कनेक्शन दिए जा रहे हैं। बिल्डर जहां भी आवासीय कालोनी बना रहे हैं, अगर वहां लोग आवास बना चुके हैं और विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहे हैं तो उन्होंने विभाग की ओर से कनेकशन दिया जा रहा है। जिन कालोनियों में सिंगल प्वॉइंट कनेक्शन चल रहे हैं वहां भी विभाग की ओर से मल्टीप्वॉइंट कनेक्शन देने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए कैंप भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कालोनियों में सिंगल से मल्टीप्वांइट हुए कनेक्शन
- पार्म ग्रीन बिजली बंबा बाईपास, पर्ल रेजीडेंसी, बिजली बंबा बाईपास, ग्रीन विलेज, सुपरटेक, हरि अपार्टमेंट, ए टू जेड पार्ट-1
यहां हैं सिंगल प्वॉइंट कनेक्शन
- आराध्या हाइट्स, अंसल, ए टू जेड-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed