फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Multilevel car parking in Lucknow's Pale

मल्टीलेवल कार पार्किंग पर कार्य को स्टेट लेवल कमेटी की स्वीकृति का इंतजार

Wed, 02 Nov 2022 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
Multilevel car parking in Lucknow's Pale
मेरठ। नगर निगम परिसर में प्रस्तावित मल्टीलेवल कार पार्किंग निर्माण के लिए निगम प्रशासन ने शासन के सामने प्रोजेक्ट की प्रस्तुति कर दी है। अब निगम को स्टेट लेवल कमेटी (एसएलटीसी) से प्रोजेक्ट की स्वीकृति का इंतजार है। वहां से हरी झंडी मिलते ही वाहन पार्किंग बनाने की जिम्मेदारी सी एंड डीएस कंपनी को दी जाएगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना में शहर में मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण किया जाना है। अब से पहले भी चार बार मल्टीलेवल कार पार्किंग का प्रस्ताव शासन भेजा जा चुका है। एक बार तो एमडीए मल्टीलेवल पार्किंग के लिए दस करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर चुका है। टाउन हॉल परिसर में वाहन पार्किंग के प्रस्ताव पर आरटीआई कार्यकर्ता ने आपत्ति लगा दी। जिसके कारण नगर निगम प्रशासन को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा था। इसके बाद नगर निगम परिसर में वाहन पार्किंग का प्रस्ताव बनाकर डीपीआर शासन को भेजी गई। उस दौरान जगह की कमी दर्शायी गई थी। पुराने शहर में वाहन पार्किंग जरूरी है, इसलिए अब फिर से निगम प्रशासन ने पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

टूटेगा नगरायुक्त कार्यालय और कर्मचारी आवास
निगम परिसर में मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाने के लिए नगरायुक्त कार्यालय और कर्मचारी आवास तोड़ने पड़ेंगे। निगम प्रशासन के अनुसार मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए पर्याप्त भूमि है। लेकिन यह भूमि पुराने भवनों को तोड़ने के बाद ही प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार मंजिली बननी है कार पार्किंग
नगर निगम परिसर में चार मंजिली मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। निगम प्रशासन ने लगभग 45 करोड़ रुपये से बनने वाली कार पार्किंग का पूरा लेखाजोखा शासन को भेज दिया है। नगरायुक्त डॉ. अमितपाल शर्मा ने बताया कि मल्टीलेवल कार पार्किंग की प्रजेंटेशन शासन स्तर पर की जा चुकी है। अब केवल एसएलटीसी से प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed