फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mulayam Singh Yadav's birthday celebrated

Meerut News: मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस मनाया

Sat, 22 Nov 2025 06:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav's birthday celebrated
पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि के आवास पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाते हुए। (मवाना)
मवाना। पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि के आवास पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन विचार गोष्ठी रखकर मनाया गया। अध्यक्षता प्रभु दयाल वाल्मीकि और संचालन रईस आजम मलिक ने किया।
विज्ञापन

प्रभु दयाल वाल्मीकि ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी हमेशा किसान मजदूर अल्पसंख्यक नौजवानों के हितैषी रहे हैं। विचार गोष्ठी में अजमल, हुमायूं सिद्दीकी, मास्टर कृष्णपाल यादव, पिंटू नाथ, रामनाथ, मांगेराम कश्यप, इश्तियाक अब्बासी, राजकुमार, जोधा त्यागी आदि उपस्थित रहे। सपा नेता किशोर वाल्मीकि के आवास पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने गरीब पिछड़े किसानों मजदूरों को आगे बढ़ाया। पीडीए की आवाज थे। प्रदेश सचिव नरवैर सिंह खालसा ने भी विचार रखे। इस मौके पर नौशाद सैफी, रिंकू गुर्जर, साबू, असलम, समीर मलिक, डॉ. आदेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed