फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mujaffarnagar police leave the accused in court

यूपी: पकड़े गए युवक को छोड़ रफूचक्कर हुए पुलिसकर्मी, ये था मामला

Wed, 14 Nov 2018 08:25 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 14 Nov 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
Mujaffarnagar police leave the accused in court
यूपी पुलिस

यूपी के मुजफ्फरनगर में सादी वर्दीधारी पुलिसकर्मियों ने बुधवार को कचहरी परिसर में कई वारदातों में शामिल रहे एक युवक को पकड़ लिया। उसे लेकर चलने लगे तो वह चलती गाड़ी से ही कूद गया और एनकाउंटर करने का शोर मचाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आसपास के लोग एकत्र हुए तो पुलिसकर्मी उसे वहीं छोड़कर रफूचक्कर हो गए। 

विज्ञापन


शाहपुर क्षेत्र के गांव सांझक निवासी युवक कई संगीन वारदातों में शामिल रहा है। बुधवार को आरोपी किसी मामले में तारीख पर कचहरी में पेशी पर आया हुआ था। इसकी भनक लगने पर सादी वर्दीधारी पुलिसकर्मी आरोपी को दबोचने की कवायद में जुट गए। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय युवक जैसे ही कचहरी परिसर पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसे उठाकर गाड़ी में डाल लिया। जैसे ही पुलिसकर्मी उसे लेकर वहां से चलने लगे तो वह धक्का-मुक्की कर चलती गाड़ी से कूद गया और पुलिस पर एनकाउंटर में गोली मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भीड़ जुटती देख कार सवार सादी वर्दीधारी पुलिसकर्मी उसे वहीं छोड़कर रफूचक्कर हो गए। पुलिसकर्मी क्राइम ब्रांच से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। 

उधर, इस संबंध में सीओ सिटी हरीश भदौरिया का कहना है कि इस तरह के मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो वह सीसीटीवी फुटेज आदि निकलवा कर जांच करेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed