फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   muharram moon sighted

मुहर्रम का चांद दिखा, महिलाओं ने उतारी चुड़ियां, गहने, पहने काले लिबास

Sun, 01 Sep 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
muharram moon sighted
मेरठ। मुहर्रम कमेटी मोनिनीन ए मेरठ ने शनिवार को मुहर्रम का चांद दिखने की तस्दीक कर दी। चांद दिखने के साथ ही शिया समुदाय की महिलाओं ने हाथों से चूड़ियां और गहने उतार दिए। महिलाओं के साथ पुरुषों और बच्चों ने काले लिबास पहनकर गमगीन माहौल में अजादारी का आगाज किया।
विज्ञापन

मुहर्रम कमेटी के संयोजक अलहाज सैय्यद शाह अब्बासी सफवी ने बताया कि लखनऊ चांद कमेटी से पुष्टि के बाद मेरठ में भी चांद नजर आने की घोषणा की गई। कमेटी के मीडिया प्रभारी अली हैदर रिजवी ने बताया कि पहली सितंबर तथा यौमे आशूरा दस मुहर्रम 10 सितंबर को होगा। चांद दिखने के बाद अजाखानों और इमामबारगाहों में शिया सोगवारों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां अलम ए अब्बास जरी ताजिये सजा दिये गये। मातमी अंजुमनों अंजुमन इमामिया, अजुमन दस्तये हुसैनी, तनजीम ए अब्बास, अंजुमन फौजे हुसैनी, अंजुुमन सज्जादिया जैदी फार्म और अंजुमन जुल्फिकार ए हैदरी लोहियानगर में इमामबारगाहों में मातमपुर्सी, नौहेख्वानी हुुसैन अब्बास सदाओं के बीच शनिवार रात से ही मजलिसों का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन

चांद कमेटी ने मुहर्रम के सभी कार्यक्रम जारी कर डीएम को सौंपे। कमेटी ने मुहर्रम में जुलूसों और अन्य कार्यक्रमों के दौरान सफाई, बिजली और पुलिस व्यवस्था की मांग डीएम से की है। कमेटी ने 10 इमामबाड़ों और 11 अजाखानों की सूची अधिकारियों को दी, जहां मुुहर्रम के दौरान जुलूस और मजलिसें होंगी। अली हैदर रिजवी ने बताया एक सितंबर को जैदी नगर सोसाइटी स्थित इमामबारगाह में आजमगढ़ के मौलाना सैय्यद अम्मार हैदर रिजवी मजलिस में खिताब पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुल्लापुर में मजिलसों का दौर शुरू
मुहर्रम का चांद दिखने की घोषणा के बाद अब्दुल्लापुुर में मुस्लिम समाज के लागों ने काले कपड़े पहनकर इमामबारगाहों का रुख किया। मुहर्रम माह की पहली तारीख के साथ शिया समुदाय के लोग हसन हुसैन की याद मेें मातमपुर्सी, जुलूस और मजलिसों में खिताब कर शहीदों को याद करते हैं। जहूर ए इमाम मेहंदी मूवमेंट के सचिव एडवोकेट नायब अली ने बताया चांद दिखने के बाद इमामबारगाहों और अजाखानों में अलम च ताजिये सजा दिये गये हैं। मुहर्रम की दस तारीख तक जुलूस, इमामबारगाहों और अजाखानों में मजलिसों को दौर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed