फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mud spread on the main road of Nawada, increasing problems

Meerut News: नवादा के मुख्य मार्ग पर फैला कीचड़, बढ़ी परेशानी

Thu, 18 Sep 2025 08:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
Mud spread on the main road of Nawada, increasing problems
सरधना। गांव नवादा में बदहाल हुई सड़क से परेशान हो रहे ग्रामीण। सोशल मीडिया
सांसद-विधायक के लापता होने के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन

सरधना। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नवादा का मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। बरसात के चलते रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुका है और सड़क की जगह अब केवल चकरोड जैसा रास्ता रह गया है। आए दिन यहां वाहन फंस रहे हैं। पैदल चलना तक ग्रामीणों के लिए दूभर हो गया है।
प्रशासनिक उपेक्षा से आक्रोशित ग्रामीणों ने सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और विधायक गुलाम मोहम्मद के लापता होने के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं। इस पर लोग तीखी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि पता बताने वाले को 5 रुपये इनाम दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग बागपत लोकसभा क्षेत्र और सिवालखास विधानसभा के अंतर्गत आता है, लेकिन वर्षों से मरम्मत की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि सड़क नाम की कोई चीज दिखाई नहीं देती। कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी निराशा के चलते उन्होंने व्यंग्यात्मक तरीके से विरोध जताने का फैसला लिया। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आम लोग भी सरकार की उदासीनता पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed