फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mr. SP How is this action of police

एसपी साहब, पुलिस की यह कैसी कार्रवाई

Mon, 24 Feb 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Mr. SP How is this action of police
मेरठ। खरखौदा थाने के बाहर लाठीचार्ज के मामले में सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर रविवार को एसपी देहात से मिले। उन्होंने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

शाहिद मंजूर ने एसपी देहात से कहा कि खंदावली गांव में बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। हत्या लूट के बाद की गई या डकैती के बाद लेकिन मारने वालों का सुराग नहीं लगा। पीड़ित पक्ष ने घटना की जो तहरीर दी, पुलिस ने उस पर केस दर्ज न करके तहरीर बदलवाई और उसमें लूट या डकैती की धारा नहीं लगाई। यह इतना बड़ा मुद्दा नहीं था। जो भी घटना हुई उसके आधार पर केस दर्ज होता और घटना का खुलासा होता। सपा नेता और खरखौदा के ब्लॉक प्रमुख पति ओमपाल गुर्जर पीड़ित परिवार के साथ यदि थाने के धरने पर बैठे तो जो मांग जायज थी, उन पर सुनवाई होनी चाहिए थी। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी विधायक के कहने पर पुलिस ने सरेआम लाठियों से पीटा, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने एसपी देहात से पूछा कि क्या लोकतंत्र में थाने के बाहर धरना नहीं दे सकते। पहले पुलिस ने पीटा और फिर शांतिभंग में जेल भेज दिया। यह पुलिस की एकतरफा कार्रवाई है। उसके बाद पुलिस ने दूसरे दिन धरना देने वालों पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया। थाने के सामने कहां बलवा हुआ। जो पिटे उन्हीं पर केस दर्ज हुआ। सत्ता किसी की भी हो लेकिन प्रशासन को निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। निर्दोष लोगों को जबरन घसीटा जा रहा है। हमने आईजी से भी शनिवार रात यही मांग रखी थी। इस दौरान राजपाल सिंह, सुभाष मलिक, धर्मेंद्र मलिक, जिपं. सदस्य डब्बू प्रधान, मुकुल त्यागी, कुलदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने के सामने धरना बर्दाश्त नहीं
पूर्व मंत्री कई अलग-अलग मामलों में आए थे। खरखौदा प्रकरण में हत्या के खुलासे की मांग की थी। थाने के सामने धरना बर्दाश्त नहीं है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। जो पांच लाख रुपये जाना बताया गया है उस पर भी जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। -अविनाश पांडेय, एसपी देहात
पुलिस कर रही निष्पक्ष कार्रवाई
पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। हत्या की घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। -अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed