फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MPs and MLAs are angry over waterlogging on Kanwar route and not wrapping polythene on electric poles

कांवड़ मार्ग पर जलभराव और बिजली खंभों पर पॉलीथिन न लिपटने पर सांसद-विधायक नाराज

Sun, 13 Jul 2025 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
MPs and MLAs are angry over waterlogging on Kanwar route and not wrapping polythene on electric poles
मेरठ। कांवड़ मार्ग पर सड़क किनारे जलभराव होने पर शिवभक्तों को परेशानी हो रही है। इसकी जानकारी लगने पर पहले कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने जलभराव और फिर सांसद अरुण गोविल ने बिजली के खंभों पर पॉलीथिन न लपेटने पर नाराजगी जताई। शनिवार को पल्लवपुरम से बेगमपुल तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। महापौर हरिकांत अहलूवालिया और महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी भी मौजूद रहे। भाजपाइयों ने निगम अफसरों को कांवड़ यात्रा पर अधूरी तैयारियों का आइना भी दिखाया।
विज्ञापन

सांसद अरुण गोविल ने शनिवार शाम को भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी और महापौर हरिकांत अहलूवालिया के साथ पल्लवपुरम स्थित पंडित ढाबे से लेकर बाबा औघड़नाथ मंदिर तक कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। जहां बिजली के खंभों को खुला देखकर नाराजगी जताई और उन पर पॉलीथिन लपेटने के निर्देश दिए। कांवड़ मार्ग पर सफाई, बैरिकेडिंग, जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की निगम अफसरों से जानकारी ली। सांसद ने कहा कि कांवड़ियों की सुविधा व सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष कंट्रोल रूम का भी दौरा किया। कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, निगरानी प्रणाली एवं अधिकारियों की तैनाती की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

सांसद ने अधिकारियों से कहा है कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक स्थिति पर निगरानी रखते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। सांसद अरुण गोविल ने कहा कि कांवड़ यात्रा उत्तर भारत की एक बड़ी धार्मिक यात्रा है। मेरठ जिला इसका प्रमुख पड़ाव है। सांसद से पांच घंटे पहले कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने भी महापौर हरिकांत अहलूवालिया़, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के साथ शनिवार को बेगमपुल (भारत माता चौक), डोरली, मोदीपुरम बाईपास, पल्हैड़ा पुल, पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा बाईपास पर शिवभक्तों के लिए किए जा रहे प्रबंधों की जानकारी ली और कमियां दूर करने के निर्देश दिए। स्थानीय पार्षद विक्रांत ढाका और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed