फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MPs and Kent legislators will put up the matter today against the increase in rent

किराया बढ़ाने के विरोध में आज सांसद और कैंट विधायक के सामने रखेंगे मामला

Wed, 02 Sep 2020 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
MPs and Kent legislators will put up the matter today against the increase in rent
किराया बढ़ाने के विरोध में आज सांसद और कैंट विधायक के सामने रखेंगे मामला
विज्ञापन

मेरठ। कैंट में दुकानों का किराया बढ़ने के विरोध में लालकुर्ती के व्यापारियों ने मंगलवार को कैंट बोर्ड के सीईओ से मुलाकात की। व्यापारियों की मांग पर सीईओ ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया। वहीं, अब व्यापारियों ने इस मामले में सांसद और कैंट विधायक से मिलने की बात कही है।

व्यापारियों ने कहा जब कैंट बोर्ड द्वारा 26 दुकानों का निर्माण किया गया था तो अब 27 दुकानें कैसे हो गई। व्यापारियों ने वर्ष 2012, 2014, 2017, 2019 और 2020 में आयोजित बोर्ड बैठकों में किराया वृद्धि के पास किए गए प्रस्ताव की प्रमाणित प्रति भी देने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि कैंट बोर्ड की इस तानाशाही के खिलाफ वह सांसद राजेंद्र अग्रवाल और विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल से बुधवार को मुलाकात करेंगे। उनकी पार्टी के ही कैंट बोर्ड के सदस्य उनके द्वारा विरोध किए गए मामलों पर ही मुहर लगाने के विरोध में बात करेंगे। व्यापारियों का कहना है कि ऐसे सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई कराएं जो व्यापारियों के अहित में प्रस्ताव पास कराने में सहमति जताते हैं। सीईओ से मुलाकात करने वालों में लालकुर्ती मार्केट से महामंत्री संजय महाजन, सरदार देवेंद्र सिंह, धनेश कुमार, सोनू बिंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed